एक्ट्रेस की मौत, पानी में डूबी कार से गई जान, पढ़ें पूरी खबर Featured

मुंबई:मराठी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुःख भरी खबर सामने आइए है। मराठी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस ईश्वरी देशपांडे की मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक, गोवा के बागा-कलंगुट में ईश्वरी की कार हादसे के शिकार हो गई। इस हादसे में ईश्वरी ही नहीं बल्कि उनके दोस्त शुभम देडगे का गोवा में हुए कार एक्सीडेंट में निधन हो गया है। दोनों कई सालों से एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे। वहीं हाल ही में उनकी सगाई भी हुई थी। अगले महीने दोनों की शादीतय हुई थी। लेकिन शादी से पहले ही दोनों इस दुनिया से चल बसे हैं।

खबरों की माने तो गोवा के अंजुना बीच के रास्ते में आज सुबह 5 बजे उनकी कार का नियंत्रण खोने की वजह से गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ और वह पेड़ से जाकर टकराते हुए नाले में गिर गई और हादसे में इन दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुभम और ईश्वरी कार के सेंट्रल लॉक के कारण गाड़ी में फंस गए थे। उनके नाक और मुंह में पानी चला गया था। मौके पर ना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शुभम और ईश्वरी देशपांडे को गाड़ी से निकालकर उन्हें फर्स्ट एड देने की कोशिश की थी लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी।

गोवा पुलिस का कहना है की- 25 वर्षीय एक्ट्रेस और उनके दोस्त शुभम (28) जिस कार से जा रहे थे वह तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर पानी में गिर गई। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि कार कौन चला रहा था।पुलिस को दोनों के हाथ में रिस्टबैंड मिले हैं। पुलिस का मानना है कि दुर्घटना से एक रात पहले वह किसी क्लब में गए थे। ईश्वरी पुणे में रहती थीं जबकि शुभम देगडे पुणे के किर्कटवाड़ी इलाके के रहने वाले थे। इस हादसे की सुचना मिलने के बाद दोनों के परिवार वाले गोवा पहुंच गए हैं।

गौरतलब है कि ईश्वरी मराठी सिनेमा में एक नामी चेहरा थीं। उन्होंने कई फिल्मों में काम भी किया। हाल ही में ईश्वरी एक हिंदी और एक मराठी फिल्म में काम कर रहीं थी। कुछ दिनों पहले, उन्होंने अपने एक मराठी और एक हिंदी फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। हालांकि दोनों फिल्मों में रिलीज से पहले के काम अब बीच में ही अधूरे रह गए हैं।

 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 12822/9 "
RO No 12784/11 "
RO No 12784/11 "
RO No 12784/11 "

Post Gallery

मुझे बोलने नहीं दिया गया…नीति आयोग की बैठक छोड़कर बाहर निकलीं ममता

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया में बड़ी ताकत के रूप में उभरा भारत

दुर्घटना दावा और मुआवजा लेने नहीं आते दावेदार...जानिए सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा?

पहली बार यूक्रेन जाएंगे पीएम मोदी, जानें क्यों अहम है ये दौरा

बांग्लादेश: 28 बच्चे बांग्लादेश से कैसे निकले? भारत लौटे छात्र की जुबानी

CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, MP में अग्निवीर जवानों को मिलेगा आरक्षण

फिल्म के बदले प्रोड्यूसर ने… जब कास्टिंग काउच का शिकार हुआ ये मशहूर एक्टर

Paris Olympics 2024, LIVE Updates: पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में लहराया तिरंगा, पीवी सिंधु-शरत कमल ने की भारतीय टीम की अगुवाई

अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स का बढ़ता ही जा रहा है इंतजार, नासा ने दिया निराशाजनक अपडेट