यूक्रेन में युद्ध तांडव की एक झलक; तनाव के बीच यूक्रेन में कार के अंदर जोरदार धमाका, गैस पाइपलाइन में आग, युद्ध की संभावना बढ़ी! Featured

बोलता गांव डेस्क।। रूस से युद्ध संकट के बीच यूक्रेन में लगातार दूसरे दिन धमाके हुए हैं। पूर्वी यूक्रेन में कथित रूस समर्थित अलगाववादियों ने एक कार को निशाना बनाया। वहीं, एक गैस पाइप लाइन को भी विस्फोट कर उड़ा दिया। इन दोनों ब्लास्ट को रूस से युद्ध के ट्रेलर के रूप में देखा जा रहा है। यूक्रेन ने जहां हमले के लिए रूस को जिम्मेदार बताया है, तो वहीं रूस ने इसे यूक्रेन की साजिश करार दिया है।

download 2022 02 19T120038.550

इधर, यूक्रेन के लुहान्सक में शनिवार सुबह (यूक्रेन के समय के मुताबिक शुक्रवार रात) हुए एक हमले से गैस पाइप लाइन फट गई, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। हमले के बाद यूक्रेन के इमरजेंसी विभाग ने लोगों को घरों में ही रहने को कहा है। साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल नहीं करने को कहा है।

download 2022 02 19T120034.284

रूस का आरोप- यूक्रेन ने रची साजिश

इधर, रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन अशांति फैलाने के लिए यह साजिश रच रहा है। रूसी समाचार एजेंसी रिया नवोस्टी की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के अलगाववादियों के हमले में ही गैस पाइप लाइन को नुकसान पहुंचा है।

 

बाइडेन बोले- झूठ बोल रहा रूस

इधर, जो बाइडेन ने रूस पर झूठ बोलने और गुमराह करने का आरोप लगाया है। अमेरिका ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति हमें साफ-साफ बताएं और वादा करें कि वो यूक्रेन पर हमला नहीं करेंगे। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पिछले दिनों बॉर्डर से सेना के वापस लौटाने की बात कही थी।

 

फॉल्स फ्लैग की रणनीति अपना रहा रूस

बॉर्डर पर विवाद के बीच यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में हो रहे हमले को रूस की फॉल्स फ्लैग रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। फॉल्स फ्लैग का मतलब होता है- कोई देश पहले अपने हिस्से में सुनियोजित हमला करे और फिर इसका आरोप दूसरे देश पर मढ़कर जवाबी कार्रवाई करे। अमेरिका ने रूस की इस रणनीति के बारे में पहले ही नाटो (NATO) को आगाह किया है।

school 1645239718

एक दिन पहले स्कूल पर हमला हुआ था

गुरुवार को फेयरीटेल किंडरगार्टन में एक स्कूल के ऊपर गोले दागे गए। हमले के समय बच्चे स्कूल के अंदर थे। इस अटैक में तीन टीचर घायल हो गए थे।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 13073/15
RO No 13073/15
RO No 13073/15
RO No 13073/15

MP info RSS Feed