किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! आंदोलन के बीच किसानों के लिए सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान Featured

बोलता गांव डेस्क।।

नई दिल्ली। आमतौर पर केंद्र सरकार गन्ना खरीदी दाम जून या जुलाई में FRP तय करती है। FRP यानी Fair Remunerative Price. यानी जिस कीमत पर चीनी मिलें किसानों से गन्ना खरीदती हैं। बैठक में गन्ने की FRP 315 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 340 प्रति क्विंटल करने पर विचार हो सकता है।

 

पंजाब में किसान आंदोलन के बीच सरकार आज बुधवार को किसानों के हित में अहम फैसला ले सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार आज गन्ना की कीमतों में वृद्धि का ऐलान कर सकती है। आज कैबिनेट की बैठक में शुगर सीज़न 2024-25 के लिए गन्ने की FRP पर चर्चा हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि किसान पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं। वे अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। वहीं सिंधु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने किसान आंदोलन को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने दो लेयर और सुरक्षा बढ़ाई है। पत्थर की बैरिकेडिंग पर चार अलग-अलग कंटीली तार लगाई गई हैं। शंभू बॉर्डर पर पुलिस का एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने उग्र किसानों पर ड्रोन से आंसू गैस के गोले दागे हैं।

 

किसानों के दिल्ली कूच प्लान के बीच बुधवार को शंभू बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण हो गए थे। पुलिस को स्थिति संभालने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस बीच, कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों से पांचवें दौर की बातचीत की पेशकश करते हुए उनसे शांतिपूर्ण समाधान निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार खुले मन से चर्चा के लिए तैयार है। किसानों से हमारी अपील है कि शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकलना चाहिए।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 12822/9 "
RO No 12784/11 "
RO No 12784/11 "
RO No 12784/11 "

Post Gallery

नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शुरू

मुझे बोलने नहीं दिया गया…नीति आयोग की बैठक छोड़कर बाहर निकलीं ममता

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया में बड़ी ताकत के रूप में उभरा भारत

दुर्घटना दावा और मुआवजा लेने नहीं आते दावेदार...जानिए सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा?

पहली बार यूक्रेन जाएंगे पीएम मोदी, जानें क्यों अहम है ये दौरा

बांग्लादेश: 28 बच्चे बांग्लादेश से कैसे निकले? भारत लौटे छात्र की जुबानी

CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, MP में अग्निवीर जवानों को मिलेगा आरक्षण

फिल्म के बदले प्रोड्यूसर ने… जब कास्टिंग काउच का शिकार हुआ ये मशहूर एक्टर

Paris Olympics 2024, LIVE Updates: पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में लहराया तिरंगा, पीवी सिंधु-शरत कमल ने की भारतीय टीम की अगुवाई