बोलता गांव डेस्क।। CG Vyapam Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारो के लिए अच्छी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर (फूड इंस्पेक्टर) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
CG Vyapam Recruitment 2022: 30 जनवरी है आवेदन की आखिरी तारीख
छत्तीसगढ़ व्यापम में खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 जनवरी 2022 से शुरू कर दी गई है। आवेदन पत्र जमा करने के लिए आखिरी तारीख 30 जनवरी 2022 को निर्धारित की गई है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।
CG Vyapam Recruitment 2022: भर्ती का विवरण और पदों की संख्या
छत्तीसगढ़ व्यापम खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 84 है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। इस परीक्षा में मेरिट पाने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
CG Vyapam Recruitment 2022: छत्तीसगढ़ व्यापम खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर भर्ती के महत्वपूर्ण तिथियां
1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि- 7 जनवरी 2022
2. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तिथि- 30 जनवरी 2022
3. परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि- 11 फरवरी 2022
4. परीक्षा की तिथि- 20 फरवरी 2022
आवेदक इस बात का ध्यान रखें कि यह तारीखें स्थायी नहीं हैं, वर्तमान में देशभर में कोरोना महामारी के का प्रकोप जारी है। ऐसे में परिस्थितियों के अनुसार तारीखों में बदलाव किए जा सकते हैं।