Bhupesh cabinet Big update: भूपेश कैबिनेट में फेरबदल को लेकर आया बड़ा अपडेट, कई मंत्रियों के विभाग में हो सकता फेरबदल Featured

बोलता गांव डेस्क।।

रायपुर। Bhupesh cabinet Big update छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही महीने बचे हुए हैं, लेकिन ठीक इससे पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने 13 जुलाई को इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद उनकी जगह मोहन मरकाम को ये जिम्मेदारी मिल रही है। आज मोहन मरकाम मंत्री पद का शपथ लेंगे। जानकारी के अनुसार मोहन मरकाम को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा।

 

 

 

Bhupesh cabinet Big update जानकारी के अनुसार, आज राजभवन में शपथ समारोह की तैयारियां पूरी हो गई है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा सीटों की संख्या के 15 प्रतिशत के हिसाब से मुख्यमंत्री को मिलाकर 13 मंत्री ही रह सकते हैं।

 

बता दें कि, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कल अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद मोहन मरकाम को मंत्री मंडल में शामिल करने की बात सामने आई। डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम के इस्तीफे की खबर प्रदेश में दोपहर में फैली। बाद में डॉ. टेकाम ने खुद इस्तीफे की पुष्टि कर दी और शाम को सीएम भूपेश बघेल को इस्तीफा सौंप दिया। विधानसभा चुनाव से ठीक 4 महीने पहले भूपेश मंत्रिमंडल में अहम फेरबदल हुआ है। वहीं कई मंत्रियों के विभाग में फेरबदल को लेकर भी चर्चा है।

 

 

 

बुधवार को डा. टेकाम के इस्तीफे के बाद से ही मरकाम को मंत्री बनाने की चर्चा शुरू हो गई थी। माना जा रहा है कि मरकाम के 4 साल से कुछ ज्यादा के अध्यक्षीय कार्यकाल को पार्टी ने सफल माना है। इसलिए पद से हटाने के 24 घंटे के भीतर उन्हें मंत्री बनाने की घोषणा कर दी गई। पद से हटाने के 48 घंटे के भीतर वे मंत्रीपद की शपथ भी ले लेंगे।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

Samvad A
Samvad B

Post Gallery

‘हसदेव बचाओ आंदोलन’ के संयोजक अलोक शुक्ला को ग्रीन नोबल अवार्ड : पर्यावरण के लिए संघर्ष कर रहे कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर…

Mahtari Vandana Yojana 2024: इस दिन जारी होगी महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त, करीब 655 करोड़ रुपए किए जाएगें ट्रांसफर

23 माओवादियों ने लोकतंत्र और संविधान में विश्वास जताया, किया आत्मसमर्पण

होम वोटिंग: घर-घर जाकर मतदान दल ने बुजुर्गों, दिव्यांगजनों से कराई होम वोटिंग

खुद फोन लगाकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे जनता से सीधी बात, ले रहे हैं फीड बैक

ED के अधिकारियों पर बढ़ते हमलों और धमकियों के बीच गृह मंत्रालय ने लिया ये फैसला

Times square: टाइम्स स्क्वॉयर पर जस्टिस फॉर नेहा कैंपन, प्रवासी भारतीयों ने लगाए’सेव हिंदू गर्ल’ और ‘लव जिहाद’ के नारे

राज्यपाल व मुख्यमंत्री साय ने बेमेतरा हादसे पर शोक व्यक्त किया

मौसम पूर्वानुमान: वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से 9 जिलों में अंधड़ और बारिश की चेतावनी