छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सौरभ कुमार होंगे रायपुर कलेक्टर Featured

सौरभ कुमार (रायपुर कलेक्टर) सौरभ कुमार (रायपुर कलेक्टर)

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा 29 प्रशासनिक अफसरों के स्थांतरण के आदेश जारी किए गए है। जिसमें 9 जिला कलेक्टर भी बदले गए है। सौरभ सिंह को रायपुर कलेक्टर बनाया गया है।जनसंपर्क संचालक तारन प्रकाश सिन्हा को राजनांदगांव कलेक्टर के बनाया गया है। वहीं रायपुर कलेक्टर एस भारती दासन को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के साथ जनसंपर्क विभाग का दायित्व दिया गया है।

 
छत्तीसगढ़ के इन जिलों के कलेक्टर में हुआ बदलाव
 
● रायपुर में एस भारती दासन की जगह सौरभ कुमार को रायपुर कलेक्टर बनाया गया है।
● धमतरी में जयप्रकाश मौर्य की जगह पदुम सिंह एलमा को कलेक्टर बनाया गया है।
● जनसंपर्क संचालक तारण प्रकाश सिन्हा को राजनांदगांव कलेक्टर बनाया गया है।
● रानू साहू को कोरबा कलेक्टर बनाया गया है।
● पुष्कर विलास संदीपान को बेमेतरा कलेक्टर बनाया गया है।
● जितेंद्र शुक्ला को जांजगीर-चांपा का कलेक्टर बनाया गया है।
● अजीत वसंत को मुंगेली कलेक्टर बनाया गया है।
● इंद्रजीत एस चंद्रवाल बलरामपुर कलेक्टर बनाया गया है।
● श्याम लाल धावड़े को कोरिया कलेक्टर बनाया गया है।
 
इन IAS का भी हुआ है ट्रांसफर
 
शनिवार की शाम 29 प्रशासनिक अफसरों के तबादले किए गए है। 
● हिमशिखर गुप्ता को एमडी राज्य सड़क विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 
● अमित कुमार खलखो को श्रम विभाग सचिव के साथ राज्यपाल के सचिव के रूप में जिम्मेदारी दी गयी है।
रूपेश वर्मा सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के साथ सचिव परिवहन विभाग परिवहन आयुक्त की अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
● यशवंत कुमार को प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की जिम्मेदारी मिली है।
● कमलप्रीत सिंह को सचिव स्कूल शिक्षा विभाग एवं सचिव सामान्य प्रशासन विभाग आयुक्त लोक शिक्षण विभाग एवं मिशन संचालक समग्र शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
● सत्य नारायण राठौर को पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएं एवं मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
● किरण कौशल को संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के पद के साथ-साथ प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ रायपुर का भी प्रभार सौंपा गया है।
● समीर विश्नोई को आयुक्त वाणिज्य कर का अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपा गया है।
● जय प्रकाश मौर्य को संचालक भूमि एवं खनिकर्म विभाग एवं प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम एवं संचालक नगर एवं ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
● शिव अनंत तायल को संयुक्त सचिव कृषि विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
● इफ्फत आरा को मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीवका मिशन रायपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
● पीएस ध्रुव को उप सचिव सामान्य विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है।
● रिचा प्रकाश चौधरी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला बस्तर बनाया गया है।
● एस जयवर्धन को आयुक्त नगर निगम रायगढ़ बनाया गया है।
● कुलदीप शर्मा को नगर पालिका निगम आयुक्त कोरबा बनाया गया है।
● प्रभात मलिक को नगर निगम रायपुर आयुक्त बनाया गया है।
● प्रियंका ऋषि महोबिया को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी बनाया गया है।
● मयंक चतुर्वेदी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
● आशीष कुमार भट्ट(IFS) को सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के साथ-साथ सचिव योजना आर्थिक सांख्यिकी विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपा गया है।
● नूपुर राशि पन्ना को अपर कलेक्टर दुर्ग बनाया गया है।
● चंद्रकांत वर्मा को अतिरिक्त प्रबंध संचालक स्मार्ट सिटी की जिम्मेदारी दी गयी है।
Rate this item
(1 Vote)
Last modified on Sunday, 06 June 2021 16:49

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

Samvad D
Samvad A
Samvad C
Samvad B

MP info RSS Feed