Times square: टाइम्स स्क्वॉयर पर जस्टिस फॉर नेहा कैंपन, प्रवासी भारतीयों ने लगाए’सेव हिंदू गर्ल’ और ‘लव जिहाद’ के नारे Featured

बोलता गांव डेस्क।।

 

न्यूयॉर्क/हुबली। Justice For Neha Hiremath on Times square: कर्नाटक के हुबली में कांग्रेस नेता निरंजन हिरेमथ की बेटी नेहा के मर्डर का मामला अमेरिका तक पहुंच गया है। नेहा के लिए न्याय की गुहार अमेरिका में रहने वाले प्रवासी भारतीयों ने उठाई है। जस्टिस फॉर नेहा, स्टॉप लव जिहाद और सेव हिंदू गर्ल जैसे पोस्टर्स के साथ प्रवासी भारतीयों ने प्रदर्शन किया। साथ ही न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर भी नेहा की फोटो प्रदर्शित की गई। जिसमें सेव हिंदू डॉक्टर डॉट कॉम लिखा था।

 

 

Justice For Neha Hiremath on Times square: न्यू जर्सी में भी निकाली गई थी रैली

 

Justice For Neha Hiremath on Times square: बता दें कि इससे पहले नेहा हत्याकांड के विरोध में और पीड़ित परिवार को न्याय की मांग करते हुए न्यू जर्सी और दुनिया के अन्य हिस्सों में जस्टिस फॉर नेहा हिरेमथ रैली का आयोजन किया गया। नंदा भागी शांडिल्य ने बताया कि रविवार, 28 अप्रैल को दोपहर 2 बजे न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में रैली निकाली गई। इसका उद्देश्य लव जिहाद के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। जबरन धर्मांतरण, बलात्कार और हिंदू महिलाओं के खिलाफ हिंसा के खिलाफ तमाम लोगों ने अपनी सहभागिता दिखाई है।

 

 

दरअसल, कर्नाटक के हुबली स्थित बीवीबी कॉलेज कैंपस में 18 अप्रैल को 23 साल की नेहा हिरेमथ की चाकू से हमलाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। नेहा एमसीए फर्स्ट इयर की स्टूडेंट थी। उसी कॉलेज के ड्रॉपआउट स्टूडेंट फैयाज खोंडुनाईक ने नेहा के गले, पेट समेत शरीर पर चाकू से 7 वार किए थे। हमले में फैयाज को भी चोटें आई थीं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां नेहा को मृत घोषित कर दिया गया।

 

Justice For Neha Hiremath on Times square: जिसके बाद नेहा के पिता और कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ ने दावा किया था कि उनकी बेटी की हत्या लव जिहाद में की गई है। उन्होंने दावा किया आरोपी ने उनकी बेटी को फंसाने की योजना बनाई थी। वह धमकी दे रहा था। लेकिन, लड़की ने उस पर ध्यान नहीं दिया। हालांकि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लव जिहाद के दावों को खारिज कर दिया था।

 

 

Justice For Neha Hiremath on Times square: पुलिस ने बताया कि नेहा और फैयाज एक दूसरे को जानते थे। दोनों बीसीए में क्लासमेट थे। नेहा ने उसके प्रपोजल को ठुकरा दिया था। जिसके कारण फैजाज ने घटना को अंजाम दिया। आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

 

 

 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

Samvad A
Samvad B

Post Gallery

मसालों में मिला जहर? सिंगापुर, हांगकांग के बाद अब नेपाल ने भी लगाया Everest और MDH पर प्रतिबंध...

बगडेगा में सीएम विष्णुदेव साय ने की जनसभा, VIDEO

CG Coal Transport Scam: अब न कोई गड़बड़ न घोटाला…छत्तीसगढ़ में फिर से ऑनलाइन ई-ट्रांजिट पास शुरु, सीएम विष्णुदेव साय ने लगाया कांग्रेस की योजना पर ब्रेक

हरियाणा में चुनाव प्रचार करेंगे छग बीजेपी के 11 नेता

अनियमित कर्मचारियों पर कसा शिकंजा : सामान्य प्रशासन विभाग ने शुरू की बर्खास्तगी मुहिम!

विराट कोहली ने संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा…

ओड़िशा में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री Vishnudev Sai ने किया ये दावा…

विपक्ष दे रहा नक्सलियों को ताकत पर मुकाम तक पहुंचेगी लड़ाई: अमित शाह

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, PMLA के तहत ईडी नहीं कर सकती गिरफ्तार !