मिलेट्स की कुकीज बनाकर महिलांए स्वावलंबन की राह पर Featured

बोलता गांव डेस्क।।

सेरीखेड़ी में संचालित कल्पतरु मल्टी यूटिलिटी सेंटर में अनेक प्रकार की आजीविका मूलक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें स्व-सहायता समूह की महिलाएं विभिन्न गतिविधियों से संलग्न होकर एक निश्चित आय अर्जित कर स्वालंबन की राह पर तेजी से अग्रसर हो रही है। बेकरी उत्पाद यूनिट में कार्यरत स्व सहायता समूह की दीदियों ने बताया कि वे लगभग 3 वर्ष से बेकरी उत्पादन कार्य में संलग्न है। यहां मिलेट्स की कुकीज बनाए जाते हैं। रागी, कोदो, कुटकी, बाजरा, मशरूम पाउडर, मुनगा पाउडर, ओट्स, मैदा, चोको चिप्स, केसर पिस्ता आदि से बने कुकीज का बाजार में लगातार मांग बढ़ते जा रहा है।

 

समूह की अन्य दीदियों ने बताया कि मार्केटिंग में उन्हें कभी दिक्कत नहीं आई हैं। सी-मार्ट, छत्तीसगढ़ संजीवनी, स्थानीय हाट बाजार तथा मेलांे में यहां के उत्पादित सामग्री की अच्छी बिक्री होती है। छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग से बड़ा ऑर्डर भी मिलता है। समूह की सभी दीदियों लगभग 6 हजार की आमदनी प्रतिमाह कर रही हैं। प्रिया जांगड़े ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भी सेंटर आए थे। उन्होंने कुकीज़ का टेस्ट भी किया तथा अच्छे स्वाद के लिए सराहना भी की।

 

समूह की सदस्य गीता तिवारी ने बताया कि पहले उनके पास कोई काम नहीं था। काम के लिए बाहर जाना पड़ता था। यहां सेंटर में आने से बहुत सी दीदियों से मिलने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि प्राप्त आमदनी से उन्होंने घर बनाने में परिवार वालों की मदद की है तथा उसके अच्छे घर का सपना भी साकार हुआ है। उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने अच्छे कार्य के लिए सम्मानित भी किया है। समूह की दीदियों ने राज्य सरकार के प्रति अपना आभार जताया और कहा कि भूपेश सरकार ने इतने अच्छे सेंटर खोल कर दिए हैं। हमें छांव में काम करने का मौका मिल रहा है। पहले बाहर जाने से हमें धूप में काम करना पड़ता था।

 

 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 12879/9 "
RO No 12822/9 "
- RO No 12879/9 - "
RO No 12879/9 "

MP info RSS Feed