भारत की पावरफुल महिला बनीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण: विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में हुईं शामिल... Featured

बोलता गांव डेस्क।। आज भारत के लिए गौरवान्वित पल है क्योंकि आज भारत की चार बेटियां दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुई हैं। जी हां, दुनिया की लोकप्रिय मैगजीन फोर्ब्स ने The World's Most Powerful Women 2021 की लिस्ट जारी की है, जिसमें भारत की लोकप्रिय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, Nykaa की फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर और HCL Technologies की चेयरपर्सन रोशनी नाडर का नाम शामिल है।

भारत की पावरफुल महिला बनीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
आपको बता दें कि Forbes ने निर्मला सीतारमण को लगातार तीसरी बार 'दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं' की लिस्ट में शामिल किया है। वो इस बार लिस्ट में 37वें नंबर पर हैं तो वहीं साल 2020 में वो 41वें नंबर पर और साल 2019 में 34वें नंबर पर थीं। मालूम हो कि सीतारमण भारती की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं। खास बात ये हैं कि फोर्ब्स की लिस्ट में निर्मला सीतारमण अमेरिका की ट्रेजरी सेक्रेटरी जैनेट येलेन से भी आगे हैं, येलेन इस लिस्ट में 39वें नंबर पर हैं।

मोदी कैबिनेट की 'वूमन आर्मी' का महत्वपूर्ण हिस्सा
बता दें कि मोदी सरकार 1 में रक्षा मंत्री की कमान संभालने वाली निर्मला सीतारमण, मोदी सरकार 2 में वित्तमंत्री का पद संभाल रही हैं। इकोनॉमिक्स में मास्टर्स करने वाली सीतारमण जब अपने पति की ज़ॉब के कारण लंदन में थीं, तो उन्होंने वहां पर होम स्टोर में बतौर सेल्सगर्ल भी काम किया था। निर्मला सीतारमण की छवि सौम्य, सादगी और अपनी कला-संस्कृति से जुड़ी महिला की है। वो मोदी कैबिनेट की वूमन आर्मी का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।


Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 12879/9 "
RO No 12822/9 "
- RO No 12879/9 - "
RO No 12879/9 "

MP info RSS Feed