देश में हुई मानसून की एंट्री, केरल में हो रही जमकर बारिश; जानिए आपके राज्य में कब बरसेंगे बदरा Featured

बोलता गांव डेस्क।।

Monsoon: तपती गर्मी के बीजच राहत भरी खबर मिल रही है। देश में मानसून की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून केरल में प्रवेश कर चुका और वहां झमाझम बारिश हो रही है। मानसून के आने से अब कई राज्यों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की एंट्री अनुमान से दो दिन पहले हुई है। आज यानी 30 मई को पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों में मानसून आगे बढ़ गया है। बता दें कि राज्य में मानसून की सामान्य तारीख 1 जून है। हालांकि, इसमें 3-4 दिन आगे या पीछे होना भी सामान्य माना जाता है।

 

राज्य तारीख

अंडमान निकोबार 22 मई

बंगाल की खाड़ी 26 मई

केरल, तमिलनाडु 1 जून

कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और असम का कुछ हिस्सा 5 जून

महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का ऊपरी हिस्सा, पश्चिम बंगाल 10 जून

गुजरात व मध्य प्रदेश की सीमा, छत्तीसगढ़, ओडिशा झारखंड और बिहार 15 जून

गुजरात के आंतरिक इलाकों, एमपी के मध्य हिस्सों और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से 20 जून

गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर 25 जून

राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब 30 जून

राजस्थान 5 जुलाई

मौसम विभाग की मानें तो देश में अल नीनो प्रणाली कमजोर हो रही है और ला नीना स्थितियां सक्रिय हो रही हैं, जो इस साल अच्छे मॉनसून के लिए अनुकूल है. इसी के चलते भारत में मॉनसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है। वहीं, ला नीना के साथ-साथ हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) स्थितियां भी इस साल अच्छे मानसून के लिए अनुकूल हो रही हैं, जो मॉनसून के लिए सकारात्मक संकेत हैं।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 12879/9 "
RO No 12822/9 "
- RO No 12879/9 - "
RO No 12879/9 "

MP info RSS Feed