फर्जी एक्जिट पोल ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें,चुनाव के बाद अब जीत-हार को लेकर लग रहे दांव, सट्टा बाजार भी गर्म… Featured

बोलता गांव डेस्क।।

 

भिलाई:- सट्टा बाजार में भाजपा के पक्ष में ज्यादा दांव लग रहे हैं। हालांकि कांग्रेस के लोग भी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।शनिवार को सुबह से लेकर रात तक लोग सिर्फ चुनावी चर्चा करते रहे। वहीं प्रत्याशी भी मीडिया कर्मियों को फोन कर अपनी स्थिति की टोह लेते रहे। लगातार प्रसारित किए जा रहे फर्जी एक्जिट पोल ने भी दोनों दलों की धड़कन बढ़ा दी है। किसी एक्जिट पोल में भाजपा को बहुमत के करीब दिखाया जा रहा है, तो किसी में कांग्रेस को।

 

पाटन पर पूरे देश की नजर है

 

शनिवार को दिनभर सबसे ज्यादा चर्चा पाटन विधानसभा को लेकर होती रही। पाटन पर पूरे देश की नजर है। यहां से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस से तो भाजपा से दुर्ग सांसद के बीच मुकाबला हुआ। हालांकि दोनों दल अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। पाटन को लेकर सट्टा बाजार बेहद गर्म है।

 

दूसरा सबसे बड़ा मुकाबला दुर्ग ग्रामीण को माना जा रहा है। यहां से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का मुकाबला भाजपा के ललित चंद्राकर से है। चुनाव के पहले भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर को गृहमंत्री के सामने कमजोर प्रत्याशी माना जा रहा था।

 

तीसरा बड़ा मुकाबला भिलाई नगर में हुआ

 

तीसरा बड़ा मुकाबला भिलाई नगर में हुआ। जहां से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर भाजपा के पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय और कांग्रेस के विधायक व युवा नेता देवेंद्र यादव आमने-सामने थे। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है। दुर्ग शहर का भी मुकाबला दिलचस्प रहा। जहां से कांग्रेस के अरुण वोरा व भाजपा के गजेंद्र यादव के बीच सीधा मुकाबला हुआ। चर्चा में यह भी कांटे की टक्कर बताई जा रही है। ऐन वक्त पर कमजोर समझे जा रहे भाजपा प्रत्याशी ने जिस तरह से वापसी की, उसने मुकाबले को रोचक बना दिया है।

 

महिलाओं का उत्साह मतदान को लेकर दिखा

 

अहिवारा और वैशाली नगर से भाजपा के नेता और कार्यकर्ता बड़ी जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं कांग्रेसी भी जीत का दावा करते दिख रहे हैं। वैशाली नगर से जहां भिलाई निगम के पांच बार के पार्षद रिकेश सेन का मुकाबला भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर से हुआ। वहीं अहिवारा में पूर्व विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का मुकाबला कांग्रेस के निर्मल कोसरे के साथ हुआ। वहीं जिस तरह से महिलाओं का उत्साह मतदान को लेकर दिखा, उसने राजनीतिक पंडितों के गणित को भी गड़बड़ा दिया है।

 

फर्जी एक्जिट पोल ने बढ़ाई धड़कन

 

सुबह से फर्जी एक्जिट पोल भी जमकर प्रसारित हो रहा है। कोई भाजपा को बहुमत के करीब दिखाता पोस्ट इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर रहा है तो कोई कांग्रेस को बहुमत दिखा रहा है।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 12879/9 "
RO No 12822/9 "
- RO No 12879/9 - "
RO No 12879/9 "

MP info RSS Feed