Cg Weather Update: सर्द हवाओं ने मौसम के मिजाज को बदल ​दिया,कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, राज्य में मौसम पर अपडेट… Featured

बोलता गांव डेस्क।।

रायपुर। प्रदेश में कड़ाके की ठंड दस्तक दे चुकी है। सर्द हवाओं ने मौसम के मिजाज को बदल ​दिया है। सुबह सुबह की तेज ठंड हवा बर्फानी वाली ठंड का एहसास दिलाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान का पारा और गिरेगा। वहीं बता दें कि अभी ठंड ने पूरी तरह से अपना यहां असर नहीं दिखाया है।

 

 

बीपी 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में शुष्क रहा। अधिकतम तापमान की बात करें तो सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वहीं रायपुर, दुर्ग समेत बस्तर और बिलासपुर संभाग में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। ठंड के कारण ग्रामीण इलाकों में पूरी घाटी कोहरे से ढक जाती है। मानों कि बादलों ने पहाड़ों को अपनी आगोश में ले लिया हो। कोहरे के हटते ही सुंदर घाटी दिखने लगती है। वहीं शाम होते ही गुलाबी ठंड सिहरन पैदा करती है।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 12879/9 "
RO No 12822/9 "
- RO No 12879/9 - "
RO No 12879/9 "

MP info RSS Feed