भूतपूर्व सेना उप प्रमूख को बनाया गया इस राज्य का नया गवर्नर, तमिलनाडू के राज्यपाल भी बदलें... Featured

सेवानिवृत ले. जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का गवर्नर बनाया गया। सेवानिवृत ले. जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का गवर्नर बनाया गया।

बोलता गांव डेस्क।। उत्तराखंड की राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सेवानिवृत ले. जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का गवर्नर बनाया गया है। इसके अतिरिक्त कई अन्य राज्यों के राज्यपाल भी बदलें गए हैं। तमिलनाडू के गवर्नर को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं नागालैंड के गवर्नर आरएन रवि को तमिलनाडू के राज्यपाल का पद दिया गया है। 

बता दें कि बुधवार को राज्यपाल मौर्य ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेजा। जिसके बाद से ही उत्तराखंड का नया राज्यपाल किसे बनाया जाए, इसे लेकर मंथन जारी था। इसके बाद गुरुवार शाम राष्ट्रपति भवन से जारी प्रेस विज्ञप्ति में ले. जनरल गुरमीत सिंह का नाम सामने आया। ले. जनरल सिंह भारतीय सेना में उप प्रमुख के पद पर रह चुके हैं। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्‍त) गुरमीत सिंह अपने कार्यकाल में सैन्य अभियानों के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में भी कार्यरत रहें हैं। इसके अतिरिक्त वह एक दशक से अधिक समय तक कई विशेषज्ञ समूहों, संयुक्त कार्य समूहों और चीन अध्ययन समूह की बैठकों का हिस्‍सा रहे हैं।

ये पढ़ें:  क्या आप जानते हैं: जम्मू-कश्मीर 'बैंगनी क्रांति' की ओर बढं चला 

उत्तराखंड के अतिरिक्त राष्ट्रपति कोविंद की ओर से पंजाब का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे बनवारीलाल पुरोहित को तमिलनाडु से पंजाब स्थानांतरित किया गया है। नागालैंड के गवर्नर को तमिलनाडू का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं असम के वर्तमान राज्यपाल जगदीश मूखी को नागालैंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

 

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Friday, 10 September 2021 10:38

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 12879/9 "
RO No 12822/9 "
- RO No 12879/9 - "
RO No 12879/9 "

MP info RSS Feed