अजब गजब: महिला सब इंजीनियर की शिकायत सुन हैरत में पड़ी पुलिस, टिफिन से सब्जी गायब कर रही अदृश्य शक्ति ... जाने क्या है पूरी घटना...  Featured

 बोलता गांव डेस्क।। देश के अलग अलग कोनों से आए दिन ऐसी अजीबोगरीब खबरें आती रहती हैं, जिन्हें पढ़ने सूनने के बाद एक बार को हंसी आती है और साथ ही अचरज भी होता है। ऐसी ही एक खबर मध्यप्रदेश के बैतूल से भी सामने आई है। जिसे सुनने के बाद लोग सोच में पड़ जाएं। अपनी समस्या को लेकर थाने पहुंची महिला सब इंजीनियर की बात सुनकर पुलिस भी हैरत में पढ़ गई। महिला सब इंजीनियर श्रुति झाड़ें ने अपनी शिकायत में बताया कि कोई अदृश्य शक्ति उन्हें परेशान कर रही है। 

सब इंजीनियर श्रुति के अनुसार पिछले कुछ दिनों से अदृश्य शक्ति लगातार उन्हें परेशान कर रही है। अदृश्य शक्ति उनके टिफिन की सब्जी खत्म  कर देती है। शिकायत यहीं तक नहीं रूकी महिला का कहना है कि उनके गहनों का वजन भी कम हो गया है। इसके अलावा उनके कपड़े और पैसे भी चोरी हो रहे हैं।

यहां तक कि महिला ने अपने शिकायत में दावा किया है कि उन्हें उस अदृश्य शक्ति  के पैर दिखाई देते हैं। वहीं इस शिकायत को लेकर पुलिस भी हैरत में है, पूरे मामले में सबसे चौकाने वाली बात तो यह है कि महिला पढ़ी लिखी है, एक इंजीनियर है, जो कि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही हैं। एक खबर के अनुसार कोतवाली टीआई रत्नाकर हिंग्वे ने महिला श्रुति झाड़े को समझाइश दी है। टीआई हिंग्वे ने महिला को समझाते हुए कहा कि ऐसा कोई तथ्य नहीं हैं, यह सब उनके मन का वहम है।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Monday, 06 December 2021 13:16

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 12879/9 "
RO No 12822/9 "
- RO No 12879/9 - "
RO No 12879/9 "

MP info RSS Feed