पूर्व मुख्यमंत्री की कोरोना से मौत, दूसरी बार हुए थे संक्रमित Featured

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार तड़के शिमला में निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के डॉ. जनक राज ने बताया कि वीरभद्र सिंह ने तड़के 3.40 बजे अंतिम सांस ली।

बता दे कि वीरभद्र को 11 जून को दो महीने में दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाया गया। नौ बार के विधायक और पांच बार के सांसद वीरभद्र ने छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने पहले 1983 से 1990 तक, 1993 से 1998 तक, 2003 से 2007 तक और 2012 से 2017 तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वे मार्च 1998 से मार्च 2003 तक विपक्ष के नेता भी रहे।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 12879/9 "
RO No 12822/9 "
- RO No 12879/9 - "
RO No 12879/9 "

MP info RSS Feed