बोलता गांव डेस्क।।
देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती हो चुकी है। जिसमे एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत हो गई है। द्रौपदी मुर्मू को मिले वोटों का मूल्य 5,77,777 है। यशवंत सिन्हा को 2,61,062 वोट वैल्यू हासिल हुई है।
जिसमे द्रौपदी मुर्मू ने वोट हासिल करके राष्ट्रपति बनी। राष्ट्रपति बनने के बाद समाज के वंचित वर्ग, आदिवासियों, महिलाओं और पूर्वी भारत में अपार खुशी है कि पहली बार लोकतंत्र का सही अर्थ सामने आया है। ऐसी पृष्ठभूमि की नेता देश के सर्वोच्च पद पर पहुँच गई हैं। यह लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।