राजधानी लखनऊ के नतीजे LIVE: सरोजनीनगर सीट से राजेश्चर सिंह ने सपा के अभिषेक मिश्रा को हराया, 9 में से भाजपा 7 तो सपा 2 सीटों पर कब्जा Featured

बोलता गांव डेस्क।।IMG 20220310 204804

लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, सरोजनीनगर में राजेश्वर सिंह और मोहनलालगंज से अमरेश कुमार ने कमल ख‍िला द‍िया है। ब्रजेश पाठक 40000 वोट, राजेश्‍वर स‍िंह 12500 वोट और अमरेश कुमार ने आठ हजार वोटों से जीत दर्ज की है।

 

ब्रजेश पाठक को कुल 107299 मत मिले। भाजपा के लिए सबसे मुश्किल सीट में शाम‍िल मोहनलालगंज सीट पर जीत दर्ज करने से पार्टी कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। कैंट से 39,612 वोटों से सपा के सुरेंद्र सिंह गांधी को हराया। सरोजनीनगर सीट से राजेश्वर सिंह ने सपा के अभिषेक मिश्र को हराया।

 

बता दें कि मोहनलालगंज सीट पर 71 साल बाद कमल खिला है। उधर, लखनऊ मध्य सीट से सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा ने भाजपा प्रत्याशी रजनीश गुप्ता को 10821 वोटों से हराया। उत्तर सीट पर सपा की पूजा शुक्ला को नीरज बोरा ने हराया। लखनऊ की 9 सीटों में से भाजपा 7 तो सपा 2 सीटों पर आगे चल रही है।

 

 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 13073/15
RO No 13073/15
RO No 13073/15
RO No 13073/15

MP info RSS Feed