बोलता गांव डेस्क।। इस महीने आपको 2 जरूरी काम निपटाने हैं। सरकारी पेंशनर्स को 28 फरवरी तक अपना जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) जमा करना होगा। इसके अलावा अगर आप LIC पॉलिसी होल्डर हैं और इसके IPO में पैसा लगाना चाहते हैं तो 28 फरवरी तक LIC में अपना पैन अपडेट कर दें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको IPO में रिजर्वेशन नहीं मिलेगा।
आपको बता दें कि LIC के IPO में 31 करोड़ 62 लाख 49 हजार 885 शेयरों की बिक्री की जाएगी, जो 5% हिस्सेदारी के बराबर है। इनमें से 10% यानी 3.16 करोड़ शेयर उन लोगों के लिए रिजर्व होंगे, जिनके पास LIC की पॉलिसी है।
पेंशन के लिए सर्टिफिकेट जमा कराना जरूरी
पेंशनर्स को अपनी पेंशन जारी रखने के लिए हर साल जीवन प्रमाण पत्र जमा कराना अनिवार्य होता है। ऐसा न करने की सूरत में पेंशन बैंक अकाउंट में क्रेडिट नहीं होती है। पहले लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने की तारीख 30 नवंबर 2021 थी, जिसे बढ़ाकर 31 दिसंबर 2021 किया गया था।
इसके बाद तारीख को 30 नवंबर से बढ़ाकर 28 फरवरी 2022 किया गया है। आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से लाइफ सर्टिफिकेट जमा करा सकते हैं।
LIC पॉलिसी में अपडेट कर लें अपना पैन
दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का IPO इस साल मार्च में आ सकता है। ऐसे में अगर आपने LIC की पॉलिसी ले रखी है और आप इसके IPO में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आपको 28 फरवरी तक LIC में अपना पैन अपडेट या लिंक कराना लें।
LIC ने कहा है कि IPO में हिस्सा लेने के लिए पॉलिसी धारक चेक कर लें कि रिकॉर्ड में दिए पैन की जानकारी सही है या नहीं। अगर सही नहीं है तो वह पैन की जानकारी को अपडेट कर लें। IPO में निवेश के लिए पॉलिसी से पैन का लिंक होना जरूरी है।