Paper Leak: पेपर लीक करने वालों को दस साल की जेल, एक करोड़ रुपये जुर्माना, मोदी सरकार ने लागू किया नया कानून Featured

Paper Leak: पेपर लीक करने वालों को दस साल की जेल, एक करोड़ रुपये जुर्माना, मोदी सरकार ने लागू किया नया कानून

पेपर लीक की बढ़ती घटनाओं के बीच केंद्र सरकार ने लोक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) विधेयक 2024 लागू कर दिया है। मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में फरवरी माह में इस कानून को पारित किया गया था, जिसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कानून को मंजूरी भी दे दी थी। इसकी अधिसूचना अब कार्मिक मंत्रालय ने जारी की है।

दरअसल, केंद्र सरकार ने लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 यानी केंद्रीय भर्ती और केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए परीक्षाओं के लिए पेपर लीक विरोधी कानून को लागू कर दिया। कार्मिक मंत्रालय ने शुक्रवार को इसका गजट नोटिफिकेशन जारी किया। इस कानून के तहत अधिकतम दस साल की जेल और एक करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। यह कानून 21 जून से लागू हो गया है।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 12879/9 "
RO No 12822/9 "
- RO No 12879/9 - "
RO No 12879/9 "

MP info RSS Feed