IPL Auction : एक टीम कितने खिलाड़ी खरीदेगी, कहां होगा LIVE, जानें सब कुछ... Featured

बोलता गांव डेस्क।। सभी 10 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी 2022 के आयोजन के लिए मेगा नीलामी को लेकर प्लान तैयार करने में व्यस्त हैं। नीलामी का कार्यक्रम 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगा। इस बार अहमदाबाद और लखनऊ के जुड़ने से रोमांच और भी देखने को मिलेगा। 2011 सीजन के बाद पहली बार, कुल 10 टीमें खिताब के लिए लड़ेंगी। लेकिन इससे पहले आइए जानें नीलामी को लेकर खास बातें, जो जानना है बेहद जरूरी-

 

नीलामी कहां और कब होगी?

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन दो दिन तक चलेगा, जो 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगा। यह कार्यक्रम दोनों दिन दोपहर 12:00 बजे शुरू होगा।

 

लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट कहां देखें?

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क भारत में आईपीएल 2022 का आधिकारिक प्रसारक है और इसलिए, बोली लगाने के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वहीं करेगा। स्टार स्पोर्ट्स हिंदी, इंग्लिश में लाइव दिखाएगा। साथ ही ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए प्रशंसक डिज्नी+हॉटस्टार पर भी जा सकते हैं।

 

कितने खिलाड़ियों की लगेगी बोली?

नीलामी के लिए कुल 1214 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया था, जहां 896 भारतीय खिलाड़ी थे, वहीं 318 विदेशों से थे। अब शार्टलिस्ट जो जारी की है, उसमें 590 खिलाड़ी हैं जो नीलामी में दिखेंगे। नीलामी में 370 भारतीय और 220 विदेशी हैं।

 

एक टीम कितने खिलाड़ी खरीद सकती है?

हर फ्रेंचाइजी अपने साथ कुल 25 खिलाड़ी जोड़ेगी, जिसमें 7 खिलाड़ी विदेशी होंगे। उदाहरण के लिए- चेन्नई ने 4 खिलाड़ी रिटेन किए हैं। अब वह नीलामी के समय बचे हुए पैसों से 21 खिलाड़ी खरीद सकती है।

 

सभी टीमों की वर्तमान टीम क्या है?

चेन्नई सुपर किंग्स

रवींद्र जडेजा (INR 16 करोड़), एमएस धोनी (INR 12 करोड़), मोइन अली (INR 8 करोड़), रुतुराज गायकवाड़ (INR 6 करोड़)

 

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा (INR 16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (INR 12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (INR 8 करोड़), कीरोन पोलार्ड (INR 6 करोड़)

 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

विराट कोहली (INR 15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (INR 11 करोड़), मोहम्मद सिराज (INR 7 करोड़)

 

सनराइजर्स हैदराबाद

केन विलियमसन (INR 14 करोड़), अब्दुल समद (INR 4 करोड़), उमरान मलिक (INR 4 करोड़)

 

राजस्थान रॉयल्स

संजू सैमसन (₹14 करोड़), जोस बटलर (INR 10 करोड़), यशस्वी जायसवाल (INR 4 करोड़)

 

कोलकाता नाइट राइडर्स

आंद्रे रसेल (INR 12 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (INR 8 करोड़), वेंकटेश अय्यर (INR 8 करोड़), सुनील नरेन (INR 6 करोड़)

 

दिल्ली कैपिटल्स

ऋषभ पंत (INR 16 करोड़), अक्षर पटेल (INR 9 करोड़), पृथ्वी शॉ (INR 7.5 करोड़), Anrich Nortje (INR 6.5 करोड़)

 

पंजाब किंग्स

मयंक अग्रवाल (12 करोड़ रुपये), अर्शदीप सिंह (4 करोड़ रुपये)

 

अहमदाबाद

हार्दिक पांड्या (INR 15 करोड़), राशिद खान (INR 15 करोड़), शुभमन गिल (INR 8 करोड़)

 

लखनऊ

केएल राहुल (17 करोड़ रुपये), मार्कस स्टोइनिस (9.2 करोड़ रुपये), रवि बिश्नोई (4 करोड़ रुपये)

 

सभी टीमों के पास कितना पैसा बचा है?

सभी 10 फ्रेंचाइजी को 90 करोड़ रुपए खर्च करने की अनुमति थी। टीमों ने इसमें कुछ पैसे खिलाड़ी रिटेन करने के लिए खर्च किए। अब बजट और उपलब्ध स्लॉट के अनुसार सभी फ्रेंचाइजियों को नीलामी की रणनीति बनानी होगी।

पीबीकेएस - 72 करोड़

एसआरएच - 68 करोड़

आरआर - 62 करोड़

डीसी - 47.5 करोड़

लखनऊ-60 करोड़

अहमदाबाद- 53 करोड़

आरसीबी - 57 करोड़

मुंबई - 48 करोड़

सीएसके - 48 करोड़

केकेआर - 48 करोड़

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

Samvad A
Samvad B

Post Gallery

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए डिप्टी सीएम ने किए कड़े इंतज़ाम! कही ये बात....

जलसंकट से जूझ रहे 200 परिवार: हैंडपंप नहीं, एक बोर है वो भी खराब, पानी के लिए तरस रहे लोग

Lok Sabha election vote counting: छत्तीसगढ़ में 6 जिलों में पहली बार होगी वोट की काउंटिंग, चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा, 4 जून को नतीजें

छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए एक बड़ा दिन: सुरेश रैना बने छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के ब्रांड एंबेसडर!

दर्दनाक हादसा: सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 11 सदस्य, मातम में डूबा पूरा गांव

गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड... लू का अलर्ट, इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक लू का प्रचंड कहर!

70 सालों से झूठ बोलने की बीमारी है कांग्रेसियों को : सीएम विष्णुदेव साय

पिथौरा में 5 साल के मासूम का अपहरण, चंद घंटे में किडनैपर गिरफ्तार

IED Bomb Defused : नक्सली साजिश नाकाम, सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने किया IED बम डिफ्यूज