साथ जीए, साथ मरे: ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर सो रहे थे, अचानक लग गई आग; घर भी हुआ खाक... Featured

बोलता गांव डेस्क।। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पति-पत्नी जिंदा जलकर खत्म हो गए। कड़ाके की ठंड की वजह से दोनों घर के अंदर ही अलाव जलाकर सो रहे थे। इसी अलाव से घर में आग भड़क गई और दोनों आग की चपेट में आ गए। हादसे में घर भी बुरी तरह से जल गया है। मामला पिथौरा थाना क्षेत्र के सोनासिल्ली गांव का है।

 

जानकारी के मुताबिक सोनासिल्ली निवासी हीरा धर ठाकुर(50) अपनी पत्नी हीरा बाई(45) के साथ सोमवार रात को सो रहा था। इलाके में काफी ठंड थी। इसके चलते दोनों ने घर के अंदर अलाव जलाकर रखा था। खाना खाने के बाद दोनों सो गए थे। इसी बीच करीब 9 बजे घर में आग लग गई। इसी आग के चपेट में दोनों पति-पत्नी आ गए। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गई। दोनों कुछ कर पाते कि इससे पहले ही दोनों काफी झुलस गए थे।

 

बताया गया कि हीरा धर ने अपने आप को बचाने का प्रयास भी किया, वह भागता हुआ घर की बाड़ी की तरफ भी गया था। मगर वह काफी जल चुका था। जिसके चलते वह वहीं पर गिर गया। इधर, आग की लपटें इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोगों को भी इसकी खबर लग गई। सभी मौके पर पहुंचे तो अंदर आग लगी हुई थी। दोनों बुरी तरह झुलस गए थे। दोनों पति-पत्नी जीवन गुजारने के लिए मजदूरी करते थे। उनकी कोई संतान भी नहीं थी।

 

घटना के बाद तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं आसपास के लोगों ने आग बुझाने भी प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत ही रायपुर ले जाया गय। जहां महिला की रास्ते में और उसके पति की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है।

 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 12879/9 "
RO No 12822/9 "
- RO No 12879/9 - "
RO No 12879/9 "

MP info RSS Feed