बोलता गांव डेस्क।।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आज एक बड़ा राजनीतिक बयान सामने आया है। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने कहा है कि अगर उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया तो वह अगले चुनाव नहीं लड़ेंगे।
सिंह देव ने कहा कि यह उनके लिए आखिरी मौका है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें विधायक बनकर नहीं रहना है, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी से काम करना है।
सिंह देव ने कहा कि वह चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ में एक मजबूत सरकार बने। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के फैसले का सम्मान करेंगे।
सिंह देव के इस बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मच गई है। माना जा रहा है कि यह बयान कांग्रेस के अंदरूनी कलह को उजागर करता है।
सिंह देव को मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जाता है। लेकिन मुख्यमंत्री पद के लिए उनके और मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही है।
सिंह देव के इस बयान से माना जा रहा है कि वह मुख्यमंत्री पद की कुर्सी के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
टी एस सिंह देव का बड़ा बयान, यहां क्लिक करके जानिए..
https://www.facebook.com/BansalNewsOfficial/videos/271271418774843/?app=fbl