घर में नड्‌डा-पापड़ छान रहा था, अचानक तेल में गिरकर झुलसा, इलाज के दौरान हुई मौत Featured

बोलता गांव डेस्क।। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक युवक खौलते तेल में गिर गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। बताया गया कि घर में बैठकर वह नड्‌डा-पापड़ छान रहा था। अचानक वो गरम तेल में गिर गया था। मामला जरहागांव थाना क्षेत्र का है।

 

जानकारी के मुताबिक, जिले के बरेला निवासी संतोष गुप्ता(41) इलाके में घूम-घूमकर नड्‌डा-पापड़ बेचता था। वह घर पर ही नड्‌डा-पापड़ पहले तल लेता था। इसके बाद अलग-अलग गांवों में जाकर उसे बेचने का काम करता था। रोज की तरह वह गुरुवार को भी घर की छत पर नड्‌डा और पापड़ तल रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया।

पता चला है कि वह काफी देर तक छत से वापस ही नहीं लौटा था। इसी के चलते उसके परिजन छत पर गए तो उन्होंने देखा कि वह खौलते हुए तेल में गिर चुका था। उसके शरीर में तेल लगा हुआ था। वही बुरी तरह झुलस गया था।

 

ये देखकर उसके परिजन भी हैरान रह गए। घटना के बाद उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां कुछ घंटे इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ये अब तक पता नहीं चल सका है कि आखिर वो खौलते हुए तेल में कैसे गिरा।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 13073/15
RO No 13073/15
RO No 13073/15
RO No 13073/15

MP info RSS Feed