TMC को लगा बड़ा झटका, लुइज़िन्हो फलेरियो ने संसद के उच्च सदन की सदस्यता से दिया इस्तीफा Featured

बोलता गांव डेस्क।।

 

नेशनल डेस्क। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से राज्यसभा सदस्य और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइज़िन्हो फलेरियो ने संसद के उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। फ्लेरियो गोवा में पार्टी के मामलों को लेकर लंबे समय से हाशिये पर थे। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राज्यसभा से इस्तीफा देने का संकेत दिया था।

 

फलेरियो से नाराज चल रही थी ममता बनर्जी

टीएमसी सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी नीत पार्टी फलेरियो से तब से नाराज़ थी जब से उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजय देसाई के खिलाफ फतोर्दा सीट से चुनाव लड़ने से मना किया था।

 

घोष का कार्यकाल 2026 तक था

टीएमसी ने गोवा में काफी जोरदार तरीके से प्रचार किया था और 2021 में फलेरियो को राज्यसभा का सदस्य बनाने के लिए तत्कालीन राज्यसभा सदस्य अर्पिता घोष से इस्तीफा दिलाया था। घोष का कार्यकाल 2026 तक था।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 12879/9 "
RO No 12822/9 "
- RO No 12879/9 - "
RO No 12879/9 "

MP info RSS Feed