Health Minister Singhdev Committed – सिंहदेव बोले सेवा के लिए प्रतिबद्ध, हर नागरिक को मिलेगी स्वास्थ्य सेवाएं Featured

बोलता गांव डेस्क।।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने रायपुर स्थित एक निजी होटल में दो दिवसीय समीक्षा बैठक में विभागीय प्रतिबद्धता को दोहराया। श्री सिंहदेव ने सेवा के लिए प्रतिबद्ध, हर नागरिक तक पहुंचाई जा रही स्वास्थ्य सेवाएं की जिलेवार समीक्षा किये। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ,सिविल सर्जनों की उपस्थिति में विभागीय काम-काज की समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जिलेवार समीक्षा करे। समीक्षा बैठकों का दौर आज 21 दिसंबर को संपन्न हुआ।

 

 

इसमें विशेषकर मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को मिल रहे लाभ और स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अस्पतालों में मानव संसाधन, उपकरणों और दवाईयों की उपलब्धता की भी समीक्षा किये। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को ड्रग वेयरहाउस के नियमित निरीक्षण करने के भी पुख्ता निर्देश दिए हैं।

 

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर., कमिश्नर स्वास्थ्य सेवाएं सी.आर. प्रसन्ना, स्वास्थ्य संचालक भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक भोसकर विलास संदिपान, सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक अभिजीत सिंह व नव नियुक्त प्रबंध संचालक चंद्रकांत वर्मा भी मौजूद थे। स्वास्थ्य सचिव प्रसन्ना आर. ने समीक्षा के दौरान सभी जिलों के अस्पतालों में डॉक्टरों को समय पर आने व मरीज़ों को पैथोलॉजी लैब रिपोर्ट समय पर देने को कहा।

 

 

उन्होंने जिला बालोद, सुकमा, कोंडागांव, बिलासपुर व राजनांदगांव को ओपीडी व आईपीडी की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सचिव ने सभी जिला के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, बीएमओ, डीपीएम, सीपीएम से जिलों के अस्पतालों की रेगुलर फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे स्वास्थ्य व्यवस्था में आ रहे गैप का पता लगाया जा सकेगा और व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकेगा। सभी सिविल सर्जन और हॉस्पिटल कंसलटेंट को ड्रग वेयरहाउस का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी उन्होंने दिए, जिससे दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

 

स्वास्थ्य संचालक भीम सिंह ने सभी जिलों की एक्जिक्यूटिव कमेटी की बैठक हर माह कर रिपोर्ट राज्य को प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही सभी जिला अस्पतालों में पावर ऑडिट तत्काल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलों में सी-सेक्शन, ओटी सेवाएं, ट्रामा व लैब सर्विसेस पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में एनआईसी की टीम द्वारा ह्यूमन रिर्सोसेज मैनेजमैंट इनफॉरमेशन सिस्टम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

 

 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 13073/15
RO No 13073/15
RO No 13073/15
RO No 13073/15

MP info RSS Feed