Chhattisgarh News: जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक करेंगे हड़ताल’ आज विधानसभा का घेराव करेंगे संविदा सवास्थ्य कर्मचारी Featured

बोलता गांव डेस्क।।

बैतूल। Contract health worker regularization: अपनी दो सूत्रीय मांगो को लेकर पिछले 6 दिन से संविदा स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल कर रहे हैं। प्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज छटवां दिन है। बीते पांच दिनों से अपनी मांग को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर हैं। बता दें अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आंदोलन किया था और मांग पूरी नहीं होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। इसके साथ ही निष्कासित कर्मचारियों को बहाल करने की भी मांग को लेकर संविदा कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं।

 

इस बीच आज बैतूल जिले से 100 से 150 संविदा स्वास्थ्य कर्मी भोपाल के लिए रवाना हुए हैं। ये सभी संविदा कर्मी बस और टेक्सियो से भोपाल के लिए रवाना हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी विधानसभा का घेराव करने एक लिए जा रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपेंगे।

 

बता दें पिछले बार हुए आंदोलन के बाद संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को विभाग से आश्वासन मिला था। लेकिन 6 महीने बीत जाने के बाद भी मांग पूरी नहीं हुई। इसके बाद बताया गया कि मांग पूरी नहीं होने के कारण फिर से कर्मचारी आंदोलन पर चले गए हैं। अपनी नियमितीकरण और निष्कासित कर्मचारियों को बहाल करने की मांग को लेकर कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं।

 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्त्तमान समय में प्रदेश में 32000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हैं। इसके साथ ही इन संविदा कर्मियों को नियमित कर्मियों का भी साथ मिल गया है। हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 13073/15
RO No 13073/15
RO No 13073/15
RO No 13073/15

MP info RSS Feed