सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में देश भर में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, दिल्ली सरकार ने कई मार्गों को किया डायवर्ट Featured

बोलता गांव डेस्क।।

देश की राजधानी दिल्ली वासियों को आज ट्रैफिक के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली सरकार ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज कांग्रेस के प्रदर्शन, कांवड़ यात्रा और कई स्थानों पर बारिश की वजह से जलजमाव होने के कारण कई मार्गों में डायवर्ट किया गया है।

IMG 20220721 143546

जिसके चलते यातायात प्रभावित होने की आशंका भी है। नोएडा और गाजियाबाद आने-जाने वाले लोगों को खास तौर पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़े धनशोधन मामले में आज को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ कर रही है । पूछताछ के विरोध में तथा सोनिया के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन कर रही है।

 

सोनिया के पुत्र तथा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछताछ के दौरान भी ऐसे ही प्रदर्शन किए गए थे। पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन के मद्देनजर मध्य दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात बाधित हो सकता है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विशेष यातायात व्यवस्था की गई हैं और बंद मार्गोंं की जानकारी देने के लिए एक यातायात परामर्श भी जारी किया गया है। लोगों की मदद के लिए पर्याप्त संख्या में यातायात कर्मी तैनात किए गए हैं।

 

दिल्ली यातायात पुलिस ने सिलसिलेवार ट्वीट में कुछ मार्गों पर जाने से बचने की सलाह दी और बताया कि ऐहतियाती तौर पर आवश्यक बंदोबस्त किए गए हैं। यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, 21 जुलाई 2022 को सुबह नौ बजे से दोपहर 2 बजे के बीच मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड पर जाने से बचें। विशेष यातायात बंदोबस्त की वजह से, इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही संभव नहीं हो पाएगी।

 

 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 13073/15
RO No 13073/15
RO No 13073/15
RO No 13073/15

MP info RSS Feed