आज का राशिफल(4 May) : मिथुन राशि में हो रहा बुध का संचार, जानें कैसा रहेगा बुधवार... Featured

बोलता गांव डेस्क।।IMG 20220331 132000

मेष:

आज का राशिफल 4 मई बुधवार को चंद्रमा वृषभ राशि के उपरांत बुध की राशि मिथुन में संचार करेगा। इसी के साथ आज का दिन कई राशियों के लिए धन के लिहाज से अच्छा रहेगा। कर्क राशि के जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अन्य सभी राशियों के लिए गणेशजी के आशीर्वाद से दिन कैसा रहेगा, देखिए क्या कहते हैं किस्मत के सितारे।

 

गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन मेष राशि के जातक परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपका काम-काज उत्तम बना रहेगा। धन लाभ होगा लेकिन, अचानक खर्चे भी होंगे। आज चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। मेहनत से कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे।

भाग्य आज 80 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

वृषभ:

गणेशजी कहते हैं कि वृषभ राशि के लोगों के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है, माता-पिता का स्नेह मिलेगा, संतान सुख अच्छा मिलेगा। कामकाज में धन लाभ होगा। हंसते-खेलते आज का दिन व्यतीत होगा सिर्फ अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी तरह की कोई चुनौती आपके सामने आ सकती है। विधार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।

 

भाग्य आज 86 प्रतिशत तक आपके साथ हे। पीली वस्तु का दान करें।

 

मिथुन:

गणेशजी कहते हैं कि मिथुन राशि के लोगों का आज का दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है। आज का दिन छात्रों के लिए अच्छा है, छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। परिवार सुख अच्छा मिलने वाला है, आज आप प्रसन्न रहेंगे और आप आज के दिन को हंसी-खुशी के साथ व्यतीत करेंगे। अपने ऊपर से काम का बोझ किसी से शेयर कर थोड़ा हल्का महसूस कर पाएंगे।

 

आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत रहेगा। हनुमान जी की पूजा करें।

 

कर्क:

गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा है, आप जो भी कार्य करेंगे उसमें ईश्वरीय मदद आपको मिलेगी। आपको अपनी मेहनत और प्रयास का फल अवश्य मिलेगा। परिवार का सुख आशा अनुसार मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। किसी भी अनबन को जल्दी ही सुलझाने की कोशिश करें। महिलाओं का दिन घर के कामों में बीतेगा।

 

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

 

सिंह:

 

गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि के लोग आज अपनी योग्यता और बुद्धिमत्ता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे। परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज के दिन आप के मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। आज सेहत सामान्य रहने वाली है। आपकी सलाह पर चलकर कोई पढाई के क्षेत्र में बेहतर परिणाम लाने वाला है।

 

भाग्य आज 76 % आपका साथ देगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाये।

 

कन्या:

गणेशजी कहते हैं कि कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से बेहतरीन होगा। कामकाज में लाभदायक फलों की प्रधानता बनी रहेगी। आज मूड अच्छा रहने वाला है, परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। हो सकता है आप उनके साथ यात्रा भी करें। व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रूचि रहेगी। नौकरी को लेकर कोई लापरवाही न बरतें ।

 

भाग्य आज 72 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

 

तुला:

गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि के लोग मित्र या परिवार के लोगों के साथ अच्छी यात्रा करेंगे, साथ ही एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी। अपनी डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता और मार्गदर्शन देंगे।

 

भाग्य आज 90 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

 

वृश्चिक:

 

गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों को आज शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा। आज आप कार्य क्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे। किसी आउटडोर एक्टिविटी में हिस्सा ले सकतें है। आज भाग्य आपका साथ देगा। तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे।

आपका भाग्य आज 82 प्रतिशत रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

 

धनु:

गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि के लोग आज कामकाज में अपना बेस्ट देंगे, फलस्वरूप आपको अच्छा लाभ होगा। साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। व्यापार में अनुभव महत्वपूर्ण है, गलतियां दोहराने से बचें। आज आपको जीवनसाथी और संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा।

आज भाग्य 70 % आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

मकर:

गणेशजी कहते हैं कि मकर राशि के लोगों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। कामकाज के क्षेत्र में आशातीत लाभ का सुख हासिल होगा। इस समय में आपके लिए वैवाहिक जीवन का सुख उत्तम रहेगा। जल्द ही अपना मकान बनाने या खरीदने की तैयारी शुरु कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे बने रहेंगे। आज दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

भाग्य आज 79 % आपका साथ देगा। गणेशजी की पूजा – आराधना करें।

 

कुंभ:

गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि के लोगों का आज का दिन काफी तनाव भरा रहने वाला है, आपके स्वभाव में गंभीरता और एकाग्रता की झलक देखने को मिलेगी। परिवार के साथ कुछ पल सुकून से आप व्यतीत करेंगे। प्रॉपर्टी और रुपए-पैसे के लेनदेन को लेकर बहुत अधिक सावधानी बरतें। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे।

भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

 

मीन:

गणेशजी कहते हैं कि मीन राशि के लोगों के आज के दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है। कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा। धन का संचय भी कर सकते है। आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी। परिवार के किसी मामले पर अपनी पकड़ बनाकर रखने की जरूरत होगी। छात्र अपना ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करेंगे।

भाग्य आज 81 प्रतिशत तक आपके साथ है। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 13073/15
RO No 13073/15
RO No 13073/15
RO No 13073/15

MP info RSS Feed