सड़क दुर्घटना में एक्टर की मौत, शोक में साउथ इंडस्ट्री Featured

रायपुर: कन्नड़ सिनेमा के मशहूर एक्टर नैशनल अवार्ड विजेता संचारी विजय का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। शनिवार को वो एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान मंगलवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली है। विजय केवल 38 साल के थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संचारी विजय शनिवार शाम को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस एक्सीडेंट में उनके दिमाग में गंभीर चोट आई थी। ब्रेन सर्जरी के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

index

 

उनके परिवार ने घोषणा की है कि वह उनका अंग दान करेंगे। संचारी विजय के भाई सिद्धेश का कहना है कि उनका ब्रेन स्टेम ने काम करना बंद कर दिया है, इसलिए हमने उनका अंग दान करने का फैसला किया है। विजय हमेशा समाज की सेवा करने में विश्वास रखते हैं, जिसे हम उनके अंगदान कर पूरा कर रहे हैं।

संचारी विजय के निधन से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई सितारे सोशल मीडिया पर यादकर उन्हें कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेता सुदीप ने सोशल मीडिया पर संचारी विजय के लिए शोक व्यक्त किया है।

Rate this item
(1 Vote)
Last modified on Tuesday, 15 June 2021 14:54

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 12879/9 "
RO No 12822/9 "
- RO No 12879/9 - "
RO No 12879/9 "

MP info RSS Feed