यूक्रेन पर हमले का 32वां दिन LIVE: जंग के बीच बाइडेन का बड़ा दावा- पुतिन जल्द सत्ता से होंगे बेदखल, रूस बोला- ये कहने वाले आप कौन हैं? Featured

बोलता गांव डेस्क।।

रूस-यूक्रेन जंग के बीच पोलैंड दौरे पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पुतिन जल्द ही सत्ता से बेदखल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि रूस ने खुद युद्ध चुना है और यह युद्ध एक दिन या एक महीने में खत्म नहीं हो सकता है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर रूस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

 

रूसी राष्ट्रपति हाउस क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि यह बाइडेन नहीं तय करेंगे कि पुतिन कब तक सत्ता में रहेंगे। रूस की जनता ने पुतिन को राष्ट्रपति बनाया है। उन्होंने कहा कि बाइडेन के इस बयान से रूस और अमेरिका के बीच संबंध पर और गहरा असर होगा। उधर, अमेरिका में व्हाइट हाउस की तरफ से भी बाइडेन के बयान को लेकर सफाई दी गई है कि उनके कहने का मतलब पुतिन को हटाने का आह्वान करना नहीं था।

 

आज के बड़े अपडेट्स...

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जंग के बीच रूसी सेनाओं ने अपने ही कर्नल यकोव रेजानस्टेव को मार दिया है। यकोव 49वीं संयुक्त शस्त्र सेना के कमांडर थे। रूस में अब तक 7 जनरल स्तर के अधिकारी मारे जा चुके हैं।

रूस ने खार्किव शहर के होलोकास्ट मेमोरियल पर अटैक किया है। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने बताया कि नाजी हमले में मारे गए 15000 यहूदियों की याद में यह मेमोरियल बनाया गया था।

रूसी सैनिकों ने वोलिन शहर पर हमला कर दिया है। यूक्रेनी सेना ने बताया कि 4 रॉकेट शहर पर दागे गए हैं। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है।

ब्लैक सी से रूस ने 4 कलिब्र क्रूज मिसाइलें लॉन्च की। इस मिसाइल ने जिटोमिर क्षेत्र में एक मिलिट्री इक्विपमेंट डिपो को तबाह कर दिया।

 

परमाणु हथियार का भी करेंगे उपयोग- रूस

रूस सिक्योरिटी काउंसलिंग के डिप्टी चीफ देमित्री मेददेव ने कहा कि अगर हमारे राष्ट्र पर कोई संकट आता है, तो हम परमाणु हथियार का भी उपयोग करेंगे। मेददेव ने कहा कि हम अपने राष्ट्र की अखंडता और संप्रभुता को लेकर प्रतिबद्ध है। अगर कोई भी खतरा हमें महसूस होगा, तो हम न्यूक्लियर अटैक करने भी नहीं हिचकेंगे।

 

 

बेलारूस की सत्ता में फूट डालने की कोशिश में अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बेलारूस के विपक्षी नेता स्वितालना सिखानौस्का से फोन पर बात की है। व्हाइट हाउस ने बताया कि प्रेसिडेंट बाइडेन ने कहा कि मानवाधिकार, फ्रीडम ऑफ स्पीच और फ्री एंड फेयर इलेक्शन की लड़ाई लड़ रहे बेलारूस की जनता को हमारा समर्थन है। बता दें, बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको पुतिन के साथ हैं और युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में बाइडेन के इस बयान को बेलारूस की सत्ता में फूट डालने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

 

यूक्रेन को 100 अरब डॉलर की सहायता

आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए अमेरिका ने यूक्रेन को 100 अरब डॉलर (करीब 76 हजार करोड़ रुपए) देने का ऐलान किया है। बाइडेन के पोलैंड दौरे के दौरान यह घोषणा की गई है। बाइडेन पोलैंड में यूक्रेनी शरणार्थियों से भी मिलने पहुंचे थे। एक अनुमान के मुताबिक, यूक्रेन से अब तक करीब 35 लाख लोग पलायन कर चुके हैं।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 13073/15
RO No 13073/15
RO No 13073/15
RO No 13073/15

MP info RSS Feed