Ketu Gochar 2025 : केतु गोचर से इन 4 राशियों की लाइफ में आएगा गजब का चेंज, 2025 में पाएंगे खूब लाभ

ज्योतिष शास्त्र में केतु को मायावी ग्रह माना जाता है। आमतौर पर ज्यादातर लोग केतु के प्रभाव को नकारात्मक ही समझते हैं लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केतु से शुभ और अशुभ दोनों तरह के फल मिलते हैं। विशेषकर केतु का जब भी किसी राशि में गोचर होता है, तो अलग-अलग राशियों पर इसका प्रभाव भी भिन्न होता है। केतु 18 मई 2025 को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस समय केतु कन्या राशि में हैं। कन्या राशि से व्रकी चाल से निकलकर केतु 18 मई को सूर्यदेव की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। केतु का सिंह राशि में गोचर 18 मई की शाम 4 बजकर 30 मिनट पर होगा। केतु पूरे संवत यानी 19 मार्च तक सिंह राशि में ही रहेंगे। केतु का सिंह राशि में गोचर मिथुन सहित 4 राशियों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। केतु के प्रभाव ये 4 राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और इन राशियों के जातक खूब लाभ प्राप्त करेंगे। आइए, जानते हैं केतु गोचर से कौन-सी 4 राशियां लकी रहेंगी।

 

 

 


मिथुन राशि वालों के लिए साल मई 2025 खुशखबरी ला रहा है। केतु का तीसरे भाव में गोचर आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पैसे कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। अपने काम पूरे करने में सक्षम होंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। आप जो करना चाहते हैं, उसे करने की हिम्मत आएगी। साथ ही पैसा कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। नौकरी में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आप इन्हें समय पर पूरा कर पाएंगे। भाई-बहनों से मदद मिलेगी। जो काम अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का यह अच्छा समय है।

केतु के सिंह राशि में गोचर के प्रभाव से मिथुन राशि वालों की बढ़ेगी आमदनी
 


वृश्चिक राशि वालों के लिए केतु का गोचर दसवें भाव में होने से करियर और धन संबंधी अच्छे फल मिलेंगे। मेहनत से कार्यक्षेत्र में लाभ और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। विदेश यात्रा के भी योग हैं, खासकर नौकरी या व्यापार के सिलसिले में। इस दौरान आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और भाग्य का साथ मिलेगा। वृश्चिक राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। इससे आप अपने प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। पैसे की बचत भी होगी और आपको मनचाहे परिणाम मिलेंगे। नौकरी या व्यापार के लिए विदेश यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं।


केतु के सिंह राशि में गोचर के प्रभाव से धनु राशि वालों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

 


धनु राशि वालों के लिए खासकर नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। यह समय रहस्यों का समाधान करने और करियर में उन्नति करने का है। वित्तीय समस्याएं दूर होंगी और सेहत अच्छी रहेगी। वरिष्ठों से प्रशंसा और आर्थिक मदद मिलेगी। इस समय में पिता से भी आर्थिक सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है और कार्यरत लोगों को पदोन्नति। कुल मिलाकर, धनु राशि वालों के लिए यह समय सकारात्मक और प्रगतिशील रहेगा। जो लोग काफी समय से नौकरी की तलाश में है, उन्हें भी नौकरी के कई अवसर मिलेंगे।

केतु के सिंह राशि में गोचर के प्रभाव से वृश्चिक राशि वालों का करियर चमकेगा

केतु के सिंह राशि में गोचर के प्रभाव से मीन राशि के जातकों के घर होंगे मांगलिक कार्य

 


केतु के सिंह राशि में गोचर से मीन राशि के जातकों के वित्तीय जीवन पर भी सकारात्मक रहेगा। पैसे की अच्छी स्थिति बनी रहेगी। धन लाभ मिलने से कई अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। साथ ही मीन राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। इससे आप अपने जीवनसाथी या परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। आप बचत भी कर पाएंगे और सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे, यानी आपके काम आपके हिसाब से बनेंगे। केतु का यह गोचर करियर और धन दोनों के मामले में लाभदायक रहेगा। घर में शुभ मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा और नौकरी और कारोबार में तरक्की बनी रहेगी।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Tuesday, 07 January 2025 12:07

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 13073/15
RO No 13073/15
RO No 13073/15
RO No 13073/15

MP info RSS Feed