आज का राशिफल 10 जनवरी 2025 : वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि पर लक्ष्मी देवी की हो रही है कृपा, द्विग्रह योग से दोगुना पाएंगे लाभ

Aaj Ka Rashifal 10 January 2025 : 10 जनवरी का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन बहुत ही खाश है आज वृष, धनु और कुंभ राशि में द्विग्रह योग बना हुआ है। दरअसल आज चंद्रमा का संचार दिन रात वृषभ राशि में गुरु के साथ हो रहा है जबकि मकर राशि में शुक्र और शनि साथ बैठे हैं और धनु राशि में बुध और सूर्य की युति बनी हुई है। इन स्थितियों में आज का दिन वृषभ, तुला और वृश्चिक के अलावा किन-किन राशियों के लिए लाभदायक रहेगा। जानें आज का राशिफल।

 

​मेष राशि,व्यवहार कुशलता का फायदा मिलेगा

 

आज धन संबंधी मामलों में आपका दिन अनुकूल बीतेगा लेकिन संतान की शिक्षा और भविष्य को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। आपको बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर आज ध्यान देना होगा। किसी संबंधी और साथी को मनाने के लिए आप गिफ्ट दे सकते हैं। आपकी व्यवहार कुशलता की वजह से आपको आज परिवार का पूरा साथ सहयोग मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज सहकर्मियों से मदद मिलेगी

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाकर श्रीसूक्त का पाठ करें।

 

वृषभ राशि के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके ज्ञान और बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। जो लोग शिक्षा और प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको आज फायदा मिल सकता है। आज आपको अपने परिवार से फोन पर कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप भूमि या भवन खरीदने जा रहे हैं तो उसके महत्वपूर्ण दस्तावेजों की पहले सही से जांच करवा लें नहीं तो बाद में परेशानी होगी। पूर्व में किया निवेश फायदा देगा। विरोधी परेशान करने का प्रयास करेंगे लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे, वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी नारायण की पूजा करें और नारायण कवच का पाठ करें।

 
​वृषभ राशि,ज्ञान और बुद्धि से फायदा मिलेगा
 

मिथुन राशि के जातकों को आज कई पुराने बिल चुकाने पड़ सकते हैं। खर्च बना रहेगा लेकिन खुशी भी होगी कि आपकी कोई प्रिय और महत्वपूर्ण वस्तु आपको मिल सकती है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बनाए रख पाएंगे। माता और भाइयों से आपको आज सहयोग मिलेगा। किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आज आप दूसरों की मदद पर भी कुछ धन खर्च करेंगे, जिससे आपका यश और सम्मान बढेगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप सुबह शाम करें फायदेमंद रहेगा।

​मिथुन राशि, खोई वस्तु मिल सकती है
 

कर्क राशि के लोगों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। आप व्यवहार कुशलता और बातों से आज काम निकलवाने में सफल रहेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा। जमीन जायदाद से संबंधित कोई मामला चल रहा है तो आपको इसमें सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता में आज छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा। विदेश से संबंधित काम में भी आज कर्क राशि के जातक सफल होंगे। वैवाहिक जीवन आपका आज सुखमय रहेगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को वस्त्र एवं भोजन दान करें।

​कर्क राशि, लाभ और सफलता मिलने का योग है
 

सिंह राशि के लिए आज के सितारे बताते हैं कि, नौकरी और कामकाज के लिहाज से दिन आपका अच्छा बीतेगा। आपको आज राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में किए गए काम मे सफलता मिलेगी। पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर परिणाम पाने के लिए आज कड़ी मेहनत करनी होगी क्योंकि मानसिक भटकाव बना रह सकता है। आज आपको अपने मन में नकारात्मक भाव को आने से रोकना होगा। पिता और जीवनसाथी से सहयोग पा सकेंगे।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ करना आपके लिए कल्याणकारी होगा।

​सिंह राशि,नकारात्मक भाव से आपको बचना होगा
 

आज कन्या राशि के जातक जोश और उत्साह से लबरेज रहेंगे। ऐसे में आज आप अपने काम में पूरी तन्मयता दिखाएंगे और आपको भाग्य परिश्रम का पूरा लाभ भी देगा। लेकिन अतिउत्साह में आपको क्षमता से अधिक काम अपने ऊपर नहीं लेना चाहिए नहीं तो चिंता हो बढ सकती है, बेहतर प्रबंधन क्षमता का प्रयोग करना चाहिए। अगर आप कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करना चाह रहे हैं तो आपको इसमें आज सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आपको आज भावुकता से बचना चाहिए। अकाउंट और किराना कारोबार से जुड़े जातकों को आज विशेष लाभ मिलने वाला है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

​कन्या राशि,प्रबंधन क्षमता से फायदा मिलेगा

​तुला राशि,निर्णय आज सोच समझकर लेना चाहिए

 

तुला राशि के लोगों को आज अपनी दिनचर्या और कामकाज को संतुलित बनाकर चलना होगा इससे आप स्थिति को अपने पक्ष में बनाए रख पाएंगे। नौकरी में आज आपको अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिल सकता है। आपकी राशि से चंद्रमा आज अष्टम भाव में बैठे हैं ऐसे में कोई भी निर्णय सोच समझकर लेना चाहिए। क्रोध और आवेश में काम खराब हो सकता है। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, फैसला गंभीरता से लें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जा सकते हैं।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। पान में शहद मिलाकर देवी लक्ष्मी को अर्पित करें।

 

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन गुरु और चंद्रमा मिलकर बना रहे हैं। आज आपके कार्यक्षेत्र में भी अनुकूल माहौल रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। कारोबार में आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। निवेश भी आपको आज आर्थिक लाभ देकर जाएगा। लेकिन आज आप अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। साझेदारी के काम में आपको फायदा मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग और सुख की प्राप्ति होगी। बच्चों से भी खुशी पाएंगे।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु सहित देवी लक्ष्मी का पूजन करें और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

​वृश्चिक राशि, साझेदारी में फायदा होगा
 

धनु राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपकी किसी चली आ रही समस्या का समाधान होगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं या नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं उनको आज कुछ सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिल सकता है। पद प्रभाव में वृद्धि का भी योग है। आज आपको अपने किसी मित्र की मदद से भी फायदा होगा। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से अभिषेक करें।

​धनु राशि, पद प्रभाव में वृद्धि होगी
 

कुंभ राशि के लोगों को आज विपरीत लिंगी जातकों से सहयोग और लाभ मिलता दिख रहा है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपको आज संपर्क का लाभ मिलेगा। आज आपको अपने सगे संबंधियों से पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बना रहेगा। शौक मौज से संबंधित विषयों में आज आप धन खर्च कर सकते हैं। वाहन सुख मिलने का भी योग है। नौकरी में आपको आज सहकर्मियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। कोई सोचा काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें और आज असत्य बोलने से बचें।

​कुंभ राशि, सहयोगियों से सहयोग पाएंगे

​मीन राशि,साहसिक कार्य से फायदा मिलेगा

 

मीन राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन गजकेसरी योग से लाभप्रद रहेगा। आपको आज साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेकिन आप किसी से आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं तो इसमें सावधानी बरतें। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। अगर आज आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो किसी के दबाव में आकर ऐसा न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। जो लोग नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं उनके लिए आज का दिन उनके पक्ष में रहेगा। आज आपको अपने बच्चों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है,जिससे मन प्रसन्न होगा।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Friday, 10 January 2025 12:11

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 13073/15
RO No 13073/15
RO No 13073/15
RO No 13073/15

MP info RSS Feed