IPL मेगा ऑक्शन का आज दूसरा दिन: 143 खिलाड़ियों पर लग सकती है बोली... 10 टीमों के पास अब 173.40 करोड़ बचे हैं...जानें कब और कहां देख पाएंगे, नोट कर लें वक्त Featured

बोलता गांव डेस्क।। आज IPL 2022 मेगा ऑक्शन का दूसरा दिन है। दोपहर 12 बजे से एक बार फिर खिलाड़ियों पर बोली लगनी शुरू होगी। आज ज्यादा अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा सकती है। इसके साथ कई विदेशी खिलाड़ी भी आज नीलामी का हिस्सा बनेंगे। कल ऑक्शन के दौरान बताया गया कि आज तेजी से सभी खिलाड़ियों की नीलामी होने वाली है। 10 टीमों के पास अब 173.40 करोड़ का बजट बचा है।

download 2022 02 13T112331.090

आज लगभग 143 खिलाड़ियों पर 10 टीमें बोली लगाती नजर आएंगी। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीताने वाले टीम इंडिया के कप्तान यश धुल पर सबकी नजरें रहेंगी। वहीं, इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन को भी आज अच्छी-खासी रकम मिल सकती है। इंग्लैंड का ये खिलाड़ी तेजी से रन बनाने के लिए जाना जाता है। वहीं, जरूरत पड़ने पर लियाम गेंदबाजी भी कर लेते हैं। वहीं, टीम इंडिया के अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे और इंशात शर्मा पर भी टीमें आज बोली लगाती नजर आएंगी।

 

अब तक 74 खिलाड़ियों पर लगी बोली

ऑक्शन के पहले दिन हुई नीलामी में 10 फ्रेंचाइजियों के पास 563.50 करोड़ की रकम थी और 600 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जानी थी। इनमें से 97 पर बोली लगाई गई और 74 खिलाड़ी बिके। 10 टीमों के बाद अब 173.40 करोड़ का बजट बचा है।

 

ईशान किशन बने सबसे महंगे खिलाडी

ऑक्शन के पहले दिन सबसे ज्यादा बोली विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पर लगी। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा। वे अब तक IPL सीजन-15 के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। पिछले सीजन में ईशान की सैलरी 6.2 करोड़ थी और वो मुंबई के ही टीम से जुड़े थे। इस बार उन्हें पिछली बार से करीब ढाई गुना ज्यादा राशि मिली है।

 

मार्की खिलाड़ी में सबसे ज्यादा बोली श्रेयस अय्यर पर लगी

ऑक्शन में 2 करोड़ बेस प्राइज के मार्की खिलाड़ी में सबसे महंगे श्रेयस अय्यर रहे। उन्हें कोलकाता की टीम ने 12.25 करोड़ में खरीदा।

 

पिछले सीजन अय्यर दिल्ली की टीम में थे और उनकी सैलरी 7 करोड़ थी। पिछले साल के मुकाबले इस साल उन्हें 5.25 करोड़ रुपए का फायदा हुआ।

 

आवेश ने तोड़ा गौतम का रिकॉर्ड

पहले दिन आवेश खान को लखनऊ टीम ने 10 करोड़ रुपए में खरीदा है। इसके साथ ही वह IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड (एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले) खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम को पछाड़ा, जो IPL 2021 की नीलामी में 9.25 करोड़ के साथ सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने थे।

 

पिछले IPL सीजन में आवेश ने 24 विकेट चटकाए थे और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज रहे थे। लखनऊ से पहले आवेश RCB और दिल्ली के लिए खेल चुके हैं। 2017 में बेंगलुरु ने आवेश को 10 लाख रुपए में खरीदा था। वहीं, 2018 में दिल्ली कैपिटल्स ने आवेश को 75 लाख में खरीदा था। अभी तक IPL 25 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कुल 25 मैच खेले हैं और 25.83 की औसत के साथ 29 विकब और कहां देख सकेंगे?

 

कब और कहां देख सकेंगे?

मेगा ऑक्शन बेंगलुरु में जारी है. इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है. दर्शक इसे डिज्नी-हॉटस्टार के एप्लिकेशन पर भी लाइव देख सकेंगे. प्रसारण दोपहर 11 बजे से शुरू होगा और मेगा ऑक्शन की शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी. इस ऑक्शन से जुड़ी सारी लाइव अपडेट और खबरें aajtak.in पर भी उपलब्ध रहेंगी.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

Samvad A
Samvad B

Post Gallery

गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड... लू का अलर्ट, इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक लू का प्रचंड कहर!

70 सालों से झूठ बोलने की बीमारी है कांग्रेसियों को : सीएम विष्णुदेव साय

पिथौरा में 5 साल के मासूम का अपहरण, चंद घंटे में किडनैपर गिरफ्तार

IED Bomb Defused : नक्सली साजिश नाकाम, सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने किया IED बम डिफ्यूज

CAA को लेकर अब इस राज्य में गठित हुई समिति, इनकी होगी जांच

मसालों में मिला जहर? सिंगापुर, हांगकांग के बाद अब नेपाल ने भी लगाया Everest और MDH पर प्रतिबंध...

बगडेगा में सीएम विष्णुदेव साय ने की जनसभा, VIDEO

CG Coal Transport Scam: अब न कोई गड़बड़ न घोटाला…छत्तीसगढ़ में फिर से ऑनलाइन ई-ट्रांजिट पास शुरु, सीएम विष्णुदेव साय ने लगाया कांग्रेस की योजना पर ब्रेक

हरियाणा में चुनाव प्रचार करेंगे छग बीजेपी के 11 नेता