Paris Olympic 2024 Live: शूटिंग में अर्जुन से बड़ी उम्मीदें, मनु भाकर का फाइनल मुकाबला शुरू; मिल सकता है पहला मेडल Featured

Paris Olympic 2024 Live: शूटिंग में अर्जुन से बड़ी उम्मीदें, मनु भाकर का फाइनल मुकाबला शुरू; मिल सकता है पहला मेडल

Paris Olympic 2024 Live Updates: आज पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल मिल सकता है. स्टार महिला शूटर मनु भाकर से गोल्ड की उम्मीद है. यहां जानें 2024 पेरिस ओलंपिक से जुड़े सारे अपडेट्स.

 

 

Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में अभी तक भारत को एक भी मेडल नहीं मिला है. शनिवार को महिला शूटिंग इवेंट में मनु भाकर ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में जगह बना ली. आज मनु भाकर मेडल के लिए खेलेंगे. देश को उनसे गोल्ड की उम्मीद है. हालांकि, आज 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत के कई एथलीट्स एक्शन में दिखेंगे. इसमें निकहत जरीन और पीवी सिंधु जैसे स्टार भी शामिल हैं. 

 

भारत ने शूटिंग में आखिरी बार 2012 में मेडल जीता था. वहीं अगर आज मनु भाकर मेडल जीत जाती हैं, तो वह शूटिंग में ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली महिला शूटर बन सकती हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह गोल्ड पर निशाना लगा पाती हैं या नहीं. मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में उतरेंगी.

 

इसके अलावा अंकिता भक्त, दीपिका कुमारी और भजन कौर की महिला तीरंदाजी की टीम ने गुरुवार को रैंकिंग राउंड में चौथे स्थान पर समाप्त किया था और शाम 5:45 बजे क्वार्टर फाइनल में मेजबान फ्रांस या नीदरलैंड से भिड़ेगी. फिर अगर यहां से अगर टीम सेमीफाइनल हार जाती है तो रात में 8:18 बजे ब्रॉन्ज मेडल का मैच खेलेगी. अगर सेमीफाइन जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर लेती है तो रात 8:41 बजे पर गोल्ड मेडल का मैच खेलेगी. 

 

आज पेरिस ओलंपिक में भारत का शेड्यूल

 

तीरंदाजी

 

महिला टीम क्वार्टर फाइनल - अंकिता भकत, दीपिका कुमारी और भजन कौर - शाम 5:45 बजे

 

महिला टीम सेमीफाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - अंकिता भकत, दीपिका कुमारी और भजन कौर - शाम 7:17 बजे

 

महिला टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच - (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - अंकिता भकत, दीपिका कुमारी और भजन कौर - रात 8:18 बजे

 

महिला टीम गोल्ड मेडल मैच - (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - अंकिता भकत, दीपिका कुमारी और भजन कौर - रात 8:41 बजे. 

 

शूटिंग

 

महिला 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग क्वालिफिकेशन - इलावेनिल वलारिवन और रमिता जिंदल - दोपहर 12:45 बजे

 

पुरुष 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग क्वालिफिकेशन - संदीप सिंह और अर्जुन बाबूता - दोपहर 2:45 बजे

 

महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल - मनु भाकर - दोपहर 3:30 बजे. 

 

रोइंग

 

पुरुष एकल स्कल्स रेपेचेज 2 - बलराज पंवार - दोपहर 1:18 बजे, 

 

बॉक्सिंग

 

महिला 50 किग्रा राउंड ऑफ 32 - निकहत जरीन बनाम वो मैक्सी कैरिना क्लोएत्ज़र - दोपहर 3:50 बजे

 

बैडमिंटन

 

वुमेंस सिंगल ग्रुप - पीवी सिंधु बनाम फातिमथ नबाहा अब्दुल रज्जाक - दोपहर 12:50 बजे

 

मेंस सिंगल ग्रुप - एचएस प्रणॉय बनाम फैबियन रोथ - रात 8:00 बजे.

 

टेबल टेनिस

 

वुमेंस सिंगल राउंड ऑफ 64 - श्रीजा अकुला बनाम क्रिस्टीना कालबर्ग - दोपहर 2:15 बजे

 

मेंस सिंगल राउंड ऑफ 64 - शरत कमल बनाम डेनी कोज़ुल - दोपहर 3:00 बजे

 

वुमेंस सिंगल राउंड ऑफ 64 - मनिका बत्रा बनाम अन्ना हर्से - शाम 4:30 बजे. 

 

टेनिस

 

मेंस डबल्स का पहला राउंड - रोहन बोपन्ना/एन श्रीराम बालाजी बनाम गेल मोनफिल्स/एडौर्ड रोजर-वासेलिन - दोपहर 3:30 बजे

 

मेंस सिंगल पहला राउंड - सुमित नागल बनाम कोरेंटिन मौटेट - दोपहर 3:30 बजे. 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 12879/9 "
RO No 12822/9 "
- RO No 12879/9 - "
RO No 12879/9 "

MP info RSS Feed