मोदी 3.0 में जानिए किसे सौंपी कौनसे मंत्रालय की जिम्मेदारी... Featured

बोलता गांव डेस्क।।

 

मोदी 3.0 में राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री, अमित शाह गृह मंत्री, नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्री, निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री और एस. जयशंकर विदेश मंत्री बने रहेंगे। मोदी 1.0 में स्वास्थ्य मंत्री रहे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं ग्रामीण विकास, मनोहर लाल खट्टर को उर्जा एवं शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जेडीएस कोटे से कैबिनेट मंत्री बने एचडी कुमारस्वामी भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्रालय, पीयूष गोयल को कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री, जीतनराम मांझी को सुक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग, जेडीयू के ललन सिंह को पंचायती राज, फिशरीज, पशुपालन और डेयरी, सर्बानंद सोनोवाल को पोर्ट, शिपिंग और जलमार्ग, डॉ. वीरेंद्र खटीक को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, टीडीपी के राम मोहन नायडू को नागरिक उड्‌डयन, प्रह्लाद जोशी को उपभोक्ता मामले, खाद्य, पीडीएस, नवीन और नवकरणीय ऊर्जा, जुएल ओरांव को आदिवासी मामले, गिरिराज सिंह को कपड़ा, अश्विनी वैष्णव को रेल, सूचना-प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, ज्योतिरादित्य सिंधिया को संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास, भूपेंद्र यादव को पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन, गजेंद्र सिंह शेखावत संस्कृति एवं पर्यटन, अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास, किरेन रिजिजू संसदीय कार्य, अल्पसंख्यक मामले, हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, मनसुख मांडविया को श्रम रोजगार, युवा और खेल मामले, जी किशन रेड्‌डी को कोयला और खनन, चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण और सीआर पाटिल को जल शक्ति की जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

राव इंद्रजीत सिंह को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, योजना मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय, डॉ. जितेंद्र सिंह को विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग, अर्जुन राम मेघवाल कानून और न्याय मंत्रालय, संसदीय कार्य मंत्रालय, जाधव प्रतापराव गणपतराव को आयुष मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री के साथ स्वास्थ्य विभाग का राज्य मंत्री और जयंत चौधरी को कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के साथ शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। जितिन प्रसाद को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, श्रीपाद येसो नाइक को ऊर्जा मंत्रालय और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, पंकज चौधरी को वित्त मंत्रालय, कृष्ण पाल को सहकारिता मंत्रालय, रामदास अठावले कोसामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, रामनाथ ठाकुर कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, नित्यानंद राय को गृह मंत्रालय, अनुप्रिया पटेल को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, रसायन और उर्वरक मंत्रालय, वी. सोमन्ना को जल शक्ति और रेल मंत्रालय, डॉ. चन्द्र शेखर पेम्मासानी कोग्रामीण विकास और संचार मंत्रालय, प्रो. एस पी सिंह बघेल को मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी व पंचायती राज मंत्रालय, शोभा करंदलाजे कोसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम व श्रम और रोजगार मंत्रालय, कीर्तिवर्धन सिंह कोपर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और विदेश मंत्रालय, बीएल वर्मा कोउपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण व सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, शांतनु ठाकुर कोबंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय, सुरेश गोपी कोपेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस व पर्यटन मंत्रालय, डॉ. एल मुरुगन को सूचना एवं प्रसारण व संसदीय कार्य मंत्रालय, अजय टम्टा कोसड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, बंडी संजय कुमार को गृह मंत्रालय, कमलेश पासवान को ग्रामीण विकास मंत्रालय, भागीरथ चौधरी को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, सतीश चंद्र दुबे को कोयला और खान मंत्रालय, संजय सेठ को रक्षा मंत्रालय, रवनीत सिंह कोखाद्य प्रसंस्करण उद्योग व रेल मंत्रालय, दुर्गादास उइके को जनजातीय कार्य मंत्रालय, रक्षा निखिल खडसे कोयुवा मामले और खेल मंत्रालय, सुकांत मजूमदार को शिक्षा मंत्रालय व पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय, सावित्री ठाकुर को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, तोखन साहू को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय, राज भूषण चौधरी कोजल शक्ति मंत्रालय, भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा को भारी उद्योग व इस्पात मंत्रालय, हर्ष मल्होत्रा को कॉर्पोरेट मामलों और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया कोउपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, मुरलीधर मोहोल को सहकारिता और नागरिक उड्डयन मंत्रालय, जॉर्ज कुरियन को अल्पसंख्यक कार्य और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और पबित्रा मार्गेरिटा को विदेश और कपड़ा मंत्रालय का राज्यमंत्री बनाया गया है।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 12879/9 "
RO No 12822/9 "
- RO No 12879/9 - "
RO No 12879/9 "

MP info RSS Feed