अंतरराष्ट्रीय भारतीय समुद्री सीमा में घुसे श्रीलंकाई डाकू ! मछुआरों पर हमला, लूटपाट में एक जख्मी Featured

बोलता गांव डेस्क।।

 

नई दिल्ली । श्रीलंका के समुद्री डाकुओं ने तमिलनाडु के नागापट्टिनम के मछुआरों के समूह पर बीच समुद्र में हमला बोला है। डाकुओं ने इस दौरान मछुआरों के साथ जमकर लूटपाट भी की। हमले में एक मछुआरा घायल हो गया, जिसकी पहचान मुरुगन के रूप में हुई है। आनन-फानन उसे नागपट्टिनम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला नागापट्टिनम तट से 15 समुद्री मील दूर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास भारतीय समुद्री सीमा में हुआ। तमिलनाडु तटीय पुलिस ने इस बारे में बताया कि समुद्री लुटेरों ने नाव से वॉकी-टॉकी और जीपीएस लूट लिए थे।

 

मोदी सरकार से अपील

नागापट्टिनम मछुआरा संघ के नेता आर. एंटनी जॉनसन के मुताबिक, समुद्री डाकू श्रीलंका से थे।वह आईएएनएस से बोले, ”समुद्र में लगातार हमारा पीछा किया जा रहा है और हमला किया जा रहा है। चाहे वह समुद्री डाकुओं का हमला हो या श्रीलंकाई नौसेना के मछुआरों की ओर से मशीनीकृत नौकाओं को पकड़ना या जब्त करना. हम पर नियमित रूप से हमले किए जाते हैं। केंद्र सरकार को तुरंत मामले में हस्तक्षेप कर इस गंभीर मुद्दे का हल निकालना चाहिए।”

 

 

मछली पकड़ने नहीं जा रहे मछुआरे!

आर. एंटनी जॉनसन ने आगे कहा कि कई मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ने नहीं जाना चाहते. वहीं कई लोगों के परिवार वाले इन हमलों को लेकर बेहद चिंतित हैं, जबकि तमिलनाडु के तटीय पुलिस अधिकारियों ने भी बताया कि नागपट्टिनम के मछुआरे इन दिनों समुद्र में जाने से कतरा रहे हैं. मामले में अधिक ब्योरे का इंतजार किया जा रहा है.

 

भारत और श्रीलंका के संबंध?

भारत श्रीलंका का नजदीकी पड़ोसी है। दोनों देशों का यह रिश्ता 2,500 साल से अधिक पुराना है और दोनों पक्षों ने बौद्धिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और भाषाई बातचीत की विरासत पर पूर्व में काम किया है।

 

 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

Samvad A
Samvad B

Post Gallery

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए डिप्टी सीएम ने किए कड़े इंतज़ाम! कही ये बात....

जलसंकट से जूझ रहे 200 परिवार: हैंडपंप नहीं, एक बोर है वो भी खराब, पानी के लिए तरस रहे लोग

Lok Sabha election vote counting: छत्तीसगढ़ में 6 जिलों में पहली बार होगी वोट की काउंटिंग, चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा, 4 जून को नतीजें

छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए एक बड़ा दिन: सुरेश रैना बने छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के ब्रांड एंबेसडर!

दर्दनाक हादसा: सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 11 सदस्य, मातम में डूबा पूरा गांव

गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड... लू का अलर्ट, इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक लू का प्रचंड कहर!

70 सालों से झूठ बोलने की बीमारी है कांग्रेसियों को : सीएम विष्णुदेव साय

पिथौरा में 5 साल के मासूम का अपहरण, चंद घंटे में किडनैपर गिरफ्तार

IED Bomb Defused : नक्सली साजिश नाकाम, सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने किया IED बम डिफ्यूज