थाने के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने वकील को कुचला: बाइक को मारी टक्कर, सड़क पर गिरे तो चढ़ा दिया धान से भरा ट्रक, ड्राइवर उतर कर फरार... Featured

बोलता गांव डेस्क।। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में शुक्रवार शाम धान से भरे ट्रक ने एक वकील को कुचल दिया। हादसे में वकील की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा थाने के ठीक सामने हुआ। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने तत्काल ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

download 2022 01 28T184911.670

जानकारी के मुताबिक, वकील फणींद्र कुमार पांडेय (42) जांजगीर कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। वह शुक्रवार को कोर्ट के काम से पामगढ़ गए थे। वहां से शाम को लौटने के दौरान करीब 3.30 बजे पामगढ़ थाने के सामने ही धान से भरे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार वकील नीचे गिरे और ट्रक के आगे का पहिया उन्हें कुचलता हुआ निकल गया।

 

थाना के सामने हादसा होते देख पुलिसकर्मी दौड़कर मौके पर पहुंच गए। माहौल बिगड़ने के अंदेशा होने के चलते पुलिस ने शव को उठवाकर पामगढ़ सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र की मॉच्युरी में रखवा दिया। इसके बाद वकील के परिजनों को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि पामगढ़ के धान खरीदी केंद्र से धान लेकर ट्रक अकलतरा की ओर जा रहा था।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 12879/9 "
RO No 12822/9 "
- RO No 12879/9 - "
RO No 12879/9 "

MP info RSS Feed