बीजेपी के चार राज्यों में सीएम फेस को लेकर कवायद तेज, आज हो सकती है पर्यवेक्षकों की बैठक Featured

बोलता गांव डेस्क।।

 

BJP CM Face of Four State : रायपुर। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत 4 राज्यों के वोटों की गिनती में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। वहीं मिजोरम इलेक्शन में सत्ताधारी MNF पार्टी चारों खाने चित्त हो गई है। पहली बार चुनाव लड़ रही ZPM पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। अब भगवा का परचम लहराने वाले चारों राज्यों में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर हलचल बनी हुई है।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक, आज 4 राज्यों के बीजेपी प्रभारियों की दिल्ली में बैठक हो सकती है। वहीं बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चर्चा हो सकती है। छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन दिल्ली में मौजूद हैं। इस बैठक में इन चारों राज्यों के मुख्या के चयन का निर्णय लिया जाएगा।

 

 

BJP CM Face of Four State : वहीं अब तक साफ नहीं हो पाया है कि भाजपा छत्तीसगढ़ में जीत के बाद दोबारा रमन सिंह को गद्दी सौंपेगी या नहीं। उनके अलावा रेस में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, केदार कश्यप, विष्णु देव साईं, बृजमोहन अग्रवाल, ओपी चौधरी, राम विचार नेताम हो सकते हैं। खास बात यह है कि यहां भी भाजपा ने चुनाव से पहले सीएम फेस की घोषणा नहीं की थी।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 12879/9 "
RO No 12822/9 "
- RO No 12879/9 - "
RO No 12879/9 "

MP info RSS Feed