असामाजिक तत्वों ने की दंगा भड़काने की कोशिश : मंदिर और मस्जिद में की तोड़फोड़, लोगों में नाराजगी, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च Featured

बोलता गांव डेस्क।।

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में असामाजिक तत्वों ने मंदिर में तोड़फोड़ कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और दो समुदायों में दंगा भड़काने की कोशिश की है। असामाजिक तत्वों ने मंदिर में तोड़फोड़ करके वहां का झंडा उखाड़कर फेंक दिया। इससे नाराज दूसरे पक्ष के लोगों ने मस्जिद में पथराव कर दिया। घटना के बाद छावनी क्षेत्र का माहौल तनाव पूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला है। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।7 4

 

बताया जा रहा है कि, छावनी क्षेत्र के कैंप 2 एरिया में दो दिन पहले चोरी की एक घटना हुई थी। चोरी की शिकायत कराने पहुंचे लोगों ने कैंप दो में रहने वाले गोकुल मोची, बंटी मोची, शाहिल और फयूम के खिलाफ शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाने लाई। यह बात चोर ग्रुप के सदस्यों को इतनी नागवार गुजरी की उन्होंने मंगलवार देर रात शिकायत करने वाले के घर जाकर तोड़फोड़ कर दी। उन लोगों ने गाड़ी और घर के सामान को तोड़ डाला। इसके बाद वो लोग वहां से जाते हुए मंदिर में तोड़फोड़ करने लगे। वहां की रेलिंग को तोड़ दिया और और झंडा उखाड़ कर फेंक दिया। साथ ही मस्जिद में भी पथराव कर दिया। इस बात को लेकर लोगों में आक्रोश पनप गया और उन लोगों ने देर रात छावनी थाने का घेराव कर दिया।

 

 

चार गिरफ्तार

छावनी थाना प्रभारी मोनिका पाण्डेय ने बताया कि पुलिस ने फयूम खान, शाहिल खान, बंटी मोची और गोकुल मोची को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। मोनिका पाण्डेय ने कहा कि यह बहुत संगीन अपराध है। किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा, जो भी इसमें शामिल होगा पुलिस सबके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

 

हर चौक-चौराहों में जवान तैनात

वहीं, छावनी क्षेत्र में किसी भी तरह से हिंदू मुस्लिम दंगा की स्थिति निर्मित न हो इसको लेकर एसपी शलभ सिन्हा ने रात में ही पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया था। इसके बाद बुधवार सुबह 10 बजे 250 पुलिस बल के साथ एएसपी संजय ध्रुव, डीएसपी प्रभात कुमार, शिल्पा साहू, टीआई मोनिका पाण्डेय और अन्य अधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च संत रविदास नगर से शुरू होकर पावर हाउस कैंप 2 होते हुए पूरे क्षेत्र में घूमा। सभी जगह चौक चौराहों में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

 

 

सीसीटीवी से बदमाशों को पकड़ने की कोशिश

फिलहाल पुलिस मंदिर और मस्जिद में तोड़फोड़ करके दंगा भड़काने की कोशिश करने वालों की तलाश कर रही है। इसके लिए क्राइम की टीम को लगाया है। क्राइम की टीम जिस क्षेत्र में घटना हुई है वहां के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में जो भी संदिग्ध पाया जाएगा, पुलिस उसे

गिरफ्तार करेगी।

 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 13073/15
RO No 13073/15
RO No 13073/15
RO No 13073/15

MP info RSS Feed