पशुधन विभाग द्वारा समूह की महिलाओं को विभाग की योजनाओं से किया गया है लाभान्वित... Featured

बोलता गांव डेस्क।।

जशपुरनगर: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गौठानों को स्वावलंबी बनाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है और स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। गौठानों में मुर्गी पालन, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन, बांस की टोकरी निर्माण, बटेर पालन, बाड़ी विकास, साग सब्जी का उत्पादन, राईस मिल संचालन सहित अन्य गतिविधियों में शामिल करके समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुश पालन विभाग के द्वारा भी स्व सहायता समूह के महिलाओं को सशक्त बानने के उद्देश्य से आर्थिक गतिविधियों में जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके। पशुपालन विभाग द्वारा कृषकों, ग्रामीणों, विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों और समूह की महिलाओं को विभाग की योजना से लाभान्वित कर अतिरिक्त आदमनी अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

 

इसी कड़ी में दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोरना में गंगा मैया स्व सहायता समूह की 14 महिलाएं मुर्गी पालन से अतिरिक्त आय अर्जित कर रहें एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन गए हैं। पशुपालन विभाग द्वारा समूह को 408 चूजे प्रदाय किए गए थे। जिसकी विक्रय से समूह की महिलाओं ने 35 हजार रूपए प्राप्त हुए। उसके पश्चात् महिलाओं ने की लागत से 180 नग देशी मुर्गी का पालन किया और तीन माह बाद उसके विक्रय से 48 हजार रूपए की आमदनी हुई। फिर पुनः समूह की महिलाएं 300 नग बायलर मुर्गी के चूजों का पालन कर 45 दिनों में उसके विक्रय से 53 हजार रूपए का आमदनी अर्जित की हैं इसी प्रकार कुल अब तक 1 लाख 36 हजार रूपए गंगा मैया स्व सहायता समूह की महिलाएं लाभ प्राप्त कर चुकी हैं और उत्साह के साथ घर के काम के साथ-साथ समूह से जुड़कर अन्य गतिविधियों में शामिल होकर अतिरिक्त आदमनी अर्जित परिवार का भी सहयोग कर रहें हैं।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 12822/9 "
RO No 12784/11 "
RO No 12784/11 "
RO No 12784/11 "

Post Gallery

मुझे बोलने नहीं दिया गया…नीति आयोग की बैठक छोड़कर बाहर निकलीं ममता

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया में बड़ी ताकत के रूप में उभरा भारत

दुर्घटना दावा और मुआवजा लेने नहीं आते दावेदार...जानिए सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा?

पहली बार यूक्रेन जाएंगे पीएम मोदी, जानें क्यों अहम है ये दौरा

बांग्लादेश: 28 बच्चे बांग्लादेश से कैसे निकले? भारत लौटे छात्र की जुबानी

CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, MP में अग्निवीर जवानों को मिलेगा आरक्षण

फिल्म के बदले प्रोड्यूसर ने… जब कास्टिंग काउच का शिकार हुआ ये मशहूर एक्टर

Paris Olympics 2024, LIVE Updates: पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में लहराया तिरंगा, पीवी सिंधु-शरत कमल ने की भारतीय टीम की अगुवाई

अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स का बढ़ता ही जा रहा है इंतजार, नासा ने दिया निराशाजनक अपडेट