अमित शाह का CG दौरा : जाएंगे पद्मश्री उषा बारले के घर, जनसभा को करेंगे संबोधित Featured

बोलता गांव डेस्क।।

दुर्ग। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। अमित शाह पहली बार दुर्ग जिला आ रहे हैं। वो यहां 1 घंटा 40 मिनट रुकेंगे। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरे होने पर जनसभा को संबोधित करेंगे। वे केंद्र सरकार की उपलब्धियां जनता के साथ साझा करेंगे। जारी शेड्यूल के अनुसार, अमित शाह दोपहर 1.35 बजे हेलीकॉप्टर से जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे और दोपहर 3.15 बजे बालाघाट मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे। पद्मश्री उषा बारले के घर की ओर जाने वाले सभी रास्तों में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए दुर्ग पुलिस ने 500 से अधिक जवानों को ड्यूटी पर लगाया है। इसके साथ ही राज्य के कई जिलों से टीआई और अन्य बड़े अधिकारियों को बुलाया गया है।

 

तय कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 12.45 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 1.15 बजे राजधानी से भिलाई के लिए हेलीकॉप्टर से निकलेंगे। 1.35 बजे भिलाई के जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से होते हुए दोपहर 1.40 बजे सेक्टर 1 सड़क नंबर 7 स्थित पद्मश्री उषा बारले के घर जाएंगे। दो बजे तक यहां रुकने के बाद दोपहर 2.10 बजे रविशंकर स्टेडियम दुर्ग पहुंचेंगे और 3 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 3.15 बजे हेलीकॉप्टर से बालाघाट मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

 

वहीं, गृहमंत्री शाह के कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोगों के आने की संभावना है। दुर्ग यातायात पुलिस ने पार्किंग प्लान तैयार किया है। साथ ही अलग-अलग रूट्स से आने वाले वाहनों के लिए रूट चार्ट भी निर्धारित किया है। जारी रूट चार्ट के मुताबिक राजनांदगांव और बालोद से आने वाले वाहन पुलगांव चौक-पोटिया चौक-महाराजा चौक-सोनी फर्नीचर के सामने-मिनी स्टेडियम पद्मनाभपुर में पार्किंग करके कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना होंगे। पाटन और उतई से आने वाले वाहन एमडी चौक, जेल तिराहा, पुलिस लाइन और कन्या कॉलेज में पार्क होंगे।

 

 

 

नेहरू नगर की ओर से आने वाले वाहन वाय शेप ब्रिज से सांइस कॉलेज, मालवीय नगर चौक, बालक छात्रावास, खालसा पब्लिक स्कूल में पार्क होंगे। इसी तरह धमधा की ओर से आने वाले वाहन ग्रीन चौक, रेलवे स्टेशन, मालवीय नगर, पॉलिटेक्निक कॉलेज में पार्क होंगे। पटेल चौक की ओर से आने वाले वाहन उतई तिराहा, जेआरडी स्कूल में पार्क होंगे।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 12879/9 "
RO No 12822/9 "
- RO No 12879/9 - "
RO No 12879/9 "

MP info RSS Feed