बोलता गांव डेस्क।।
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा वह आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपना भविष्य तय करेंगे। सिंहदेव ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में मैं अपना भविष्य तय करूंगा।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के एक बयान ने राज्य की राजनीति में अलग तरह की चर्चाएं शुरू कर दी हैं। टीएस सिंहदेव ने कहा कि वह आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपना भविष्य तय करेंगे। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री सूरजपुर जिला मुख्यालय में सरगुजा आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने आए थे। तभी पत्रकारों ने चर्चा के दौरान सिंहदेव से पूछा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आपकी क्या भूमिका होगी.? आप कोई बड़ा निर्णय लेंगे क्या..? तो उन्होंने जवाब दिया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में मैं अपना भविष्य तय करूंगा। उनकी एक लाइन की इस बात पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
इस बीच मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा–
बहुत सारे लोग कांग्रेस से असंतुष्ट हैं। टीएस सिंह देव खुद बताने लगे हैं आने वाले समय में उनकी भूमिका क्या होगी, फिलहाल वे कांग्रेस के सदस्य हैं कांग्रेस से हटते हैं तो आगे बातचीत करेंगे।
आरक्षण मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री का बयान...
राजभवन को राजनीति से कोई लेना देना नहीं। राजभवन तकनीकी दृष्टि से सारे केसों का अध्ययन कर विशेषज्ञों का राय ले रही है, उनका इतना ही दायित्व है।
•आरक्षण को लेकर हमने सबसे बड़ा काम किया।
•छग राज्य बना तब हमने आरक्षण दिया।
•अनुसूचित जनजाति का आरक्षण बढ़ाकर 32 प्रतिशत किया।
•जिला स्तर पर कैडर बनाया,
•हजारों नव युवकों की भर्ती यह सब हमने किया।
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भुपेश बघेल को निशाना बनाते हुए कहा–
भूपेश बघेल ने छग को बदनाम कर दिया है। पूरे देश में छग को लेकर केवल ईडी और सीडी की चर्चा है।