इस जनजाति पुरुष दूसरों की बीवियां चुराकर करते है शादी, पढ़े पूरी खबर Featured

हमारी यह दुनिया किसी पहली से कम नहीं है, जिसे अभी तक पूरी तरह से सुलझाया नहीं जा सका है। यहां कुछ ऐसी जगहें, ऐसी घटनाएं और ऐसे रीति—रिवाज हैं, जिनके बारे में जानने के बाद इंसान सिर पकड़ कर रह जाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं, जो यकीनन बेहद हैरान कर देने वाली है।

आपको बता दें कि पश्चिमी अफ्रीका की वोदाब्बे जनजाति के लोग एक दूसरे की बीवियों को चुराकर शादी करते हैं। यह उनका एक खास रिवाज है और उनकी जनजाति के लोगों की पहचान भी है।रिवाज के मुताबिक यहां पहली शादी घर वालों की मर्जी से ही होती है और दूसरी शादी करने के लिए पुरुषों को किसी की पत्नी को चुराना होता है।

इस जनजाति के लोग हर साल गेरेवोल फेस्टिवल को सेलिब्रेट करते हैं। इस दौरान लड़के चेहरे पर रंग लगाकर शादीशुदा महिलाओं को रिझाते हैं। हालांकि इस वक्त यह जरूर ख्याल रखा जाता है कि महिला को रिझाने की बात उसके पति से छिपी हुई रहे और उसे इसकी भनक न लगे।

अगर महिला मान गई, तो पुरूष उसे भगाकर ले जाता है। बाद में समुदाय के लोग इनकी शादी करा देते हैं। हमारे लिए यह बात भले ही अजीब या अवैध हो, लेकिन यहां के लोगों के लिए यही सही है और इसे वह काफी लंबे समय से मानते आ रहे हैं।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 12879/9 "
RO No 12822/9 "
- RO No 12879/9 - "
RO No 12879/9 "

MP info RSS Feed