रूस–यूक्रेन युद्ध; पीएम मोदी ने बताया वजह की आखिर क्यों न्यूट्रल रुख अख्तियार किया, क्यों रूस-यूक्रेन विवाद में भारत ने किसी का पक्ष नहीं लिया! Featured

बोलता गांव डेस्क।।images 9

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है, इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों ही पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पीएम ने दोनों ही पक्षों से बातचीत के जरिए हल निकालने की अपील करते हुए बताया कि आखिर क्यों भारत ने इस पूरे मसले पर किसी का पक्ष नहीं लिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत का दोनों ही देश के साथ संबंध हैं जो युद्ध में हैं, आर्थिक तौर पर, सुरक्षा, शिक्षा और राजनीतिक इन सभी क्षेत्रों में भारत का दोनों ही देशों से संबंध है। पीएम मोदी ने चार राज्यों में भाजपा की जीत के बाद भाषण के दौरान यह बात कही।

 

यूक्रेन-रूस विवाद में भारत ने आखिर क्यों न्यूट्रल रुख अख्तियार किया इसपर पीएम ने कहा कि यह युद्ध तकरीबन दुनिया के हर देश को प्रभावित कर रहा है। भारत एक तरफ जहां शांति की अपील कर रहा है, साथ ही उम्मीद कर रहा है कि सभी समस्याओं का हल जल्द निकलेगा।

 

हमारे दोनों ही देशों के साथ शिक्षा, रक्षा, व्यापार है। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले भारत ने यूएन में रूस के खिलाफ वोट करने से खुद को अलग कर लिया था। यही नहीं भारत, यूएई, चीन ने भी पिछले हफ्ते अमेरिका के रूसी सेना के खिलाफ प्रस्ताव के समर्थन में भी वोट नहीं किया था। इस प्रस्ताव के खिलाफ रूस ने वीटो का इस्तेमाल किया था।

 

अपने भाषण में पीएम मोदी ने उन लोगों पर भी निशाना साधा जिन्होंने ऑपरेशन गंगा पर सवाल उठाए। पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों ने ऑपरेशन गंगा को भी बदनाम करने की कोशिश की। इन लोगों ने हर योजना को क्षेत्रीय और सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की। यह भारत के भविष्य की बड़ी चिंता है। बता दें कि भारत ने 50 रूसी भाषा बोलने वाले अधिकारियों की एक टीम का गठन किया है जो ऑपरेशन गंगा को अंजाम दे रही है। इस टीम की अगुवाई ज्वाइंट सचिव स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। अभी तक तकरीबन 22 हजार लोगों को भारत वापस लाया जा चुका है।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 13073/15
RO No 13073/15
RO No 13073/15
RO No 13073/15

MP info RSS Feed