Apple का iOS 18.3 बीटा अपडेट रिलीज, नए फीचर्स के साथ सिरी हुआ और भी स्मार्ट Featured

एपल ने कुछ दिन पहले ही कई मेजर अपग्रेड्स के साथ iOS 18.2 अपडेट को रोलआउट किया है। अब कंपनी ने iOS 18.3 का बीटा अपडेट रिलीज कर दिया है। इसके स्टेबल वर्जन के जनवरी 2025 में ऑफिशियली रिलीज किए जाने की उम्मीद है। इसमें कंपनी कई नए फीचर्स को शामिल करने वाली है, जो आईफोन यूजर्स के एक्सपीरियंस को मजेदार बना देंगे। इसमें एआई और सिरी को अपग्रेड मिलेंगे।

 
 
बीटा अपडेट कैसे इंस्टॉल करें
अगर आप iPhone यूजर हैं, तो आप iOS 18.3 बीटा अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके लिए सेटिंग ऐप>जनरल> इसके बाद सॉफ्टवेयर अपडेट पर क्लिक करना है। इसके बारे में एपल ने कुछ भी नहीं बताया है, हालांकि, जैसे-जैसे बीटा अपडेट आएंगे, ज्यादा डिटेल मिलती रहेगी। एआई फीचर्स का फुल सेट अभी नहीं मिलेगा, लेकिन एपल का वॉयस असिस्टेंट सिरी अब और भी बेहतर हो जाएगा।
 
बढ़ेगा एआई का दायरा
हाल के कुछ अपडेट में सिरी को कई मेजर अपग्रेड मिले हैं। अब यूजर चैटजीपीटी इंटरैक्शन के साथ जटिल प्रश्नों के जवाब आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। iOS 18.3 वह अपडेट है, जिसमें AI के दायरे को बढ़ाया जाएगा। खासकर जब बात वॉयस रिकग्निशन और ज्यादा इंटेलिजेंट इंटरैक्शन की हो।
 
बग फिक्स करने पर फोकस
iOS 18.3 के स्टेबल अपडेट में कई बग्स को फिक्स करके परफॉर्मेंस भी बेहतर किया जाएगा। इसमें एपल सिस्टम को स्मूथ करने के लिए कुछ नई चीजें शामिल कर सकता है। साथ ही एड्रेस सिक्योरिटी इश्यू ठीक होने के बाद ओवरऑल एक्सपीरियंस में सुधार आएगा।
 
एपल बीटा लाइनअप
iOS 18.3 बीटा आईफोन यूजर्स के लिए तो अवेलेबल हुआ ही है, साथ में एपल ने iPadOS 18.3, macOS Sequoia 15.3, watchOS 11.3 और tvOS 18.3 समेत अपने दूसरे प्लेटफॉर्म के लिए भी पब्लिक बीटा जारी किया है। इनमें से macOS 15.3 अपने नए Genmoji फीचर के साथ मजेदार हो गया है।
 
स्टेबल अपडेट का रिलीज कब
iOS 18.3 का स्टेबल अपडेट रिलीज करने में एपल वक्त लगा सकता है, लेकिन बीटा अपडेट्स के जरिये धीरे-धीरे जानकारी मिल रही है। उम्मीद है कि अगले साल की शुरुआत में इसे रोलआउट किया जा सकता है। यह अपडेट आखिरकार Siri में वो बदलाव ला सकता है, जिसकी उम्मीद लंबे समय से की जा रही है।
 
Rate this item
(0 votes)
Last modified on Thursday, 19 December 2024 13:51

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 13073/15
RO No 13073/15
RO No 13073/15
RO No 13073/15

MP info RSS Feed