कांग्रेस ने महतारी वंदन योजना का किया नकल : अरुण साव Featured

बोलता गांव डेस्क।।

सक्ती/जांजगीर-चांपा। उपमुख्यमंत्री अरुण साव को जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के आमसभा में सुनने तपती दोपहर में भी हजारों लोग पहुंचे। साव ने गुरुवार को कहा कि, भाजपा ने एक सामान्य कार्यकर्ता श्रीमती कमलेश जांगड़े जी को अपना प्रत्याशी बनाया है। वो इसी क्षेत्र की रहने वाली हैं। वह सरल और स्वच्छ छवि की है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भगोड़े के नाम से बदनाम है। आरंग विधानसभा में भाजपा के खुशवंत साहेब ने बुरी तरह पराजित किया है। अब 20 साल बाद लौटकर जांजगीर चांपा आया है। इस बार ऐसे हराना है कि, यहां दोबारा चुनाव लड़ने की हिम्मत ना करें।

 

जांजगीर चांपा लोकसभा के कटेकोनी छोटे (चंद्रपुर) में साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में जब तक भाजपा की सरकार है, तब तक महिलाओं को एक हजार रुपए मासिक मिलते रहेंगे। वहीं कांग्रेस ने पांच साल में 500 रुपए नहीं दिया। अब एक लाख रुपए देनी की बात कर रही है। नकल के लिए अकल की जरूरत पड़ती है। इनके झांसे में नहीं आना है। कमल में बटन दबाकर मोदी जी की सरकार बनानी है। सरहर में साव बोले कि, सक्ती के विधायक चरणदास महंत ने गरीब मां के बेटे पीएम मोदी के सिर को लाठी से मारने की बात कही थी। छत्तीसगढ़ की जनता मोदी का परिवार है, पहले इससे निपटना होगा।

 

 

साव ने गोधना, नवागढ़ और पोड़ी में कहा कि, गरीब मां के बेटे को प्रधानमंत्री बनाया है। इसलिए किसानों को साल में 6 हजार रुपए मिल रहा है। हर घर में शौचालय बना है, मुफ्त रसोई गैस का कनेक्शन दिया गया है। हर घर नल से जल पहुंचा है। कोरोना काल में 130 करोड़ जनता को मुफ्त में टीका लगवाया है। मुफ्त में चावल दिया जा रहा है। पंजा छाप की सरकार बनाते तो ये काम नहीं होता। कांग्रेस देश में 60 साल तक राज किया। लेकिन गांव, गरीब और किसानों के लिए काम नहीं किया।

 

 

साव ने कहा कि, लोकसभा 2024 का चुनाव विकसित भारत के निर्माण का चुनाव है। गरीब मां के बेटे को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। देश को आगे बढ़ाने का चुनाव है। देश के मान और समान को आगे बढ़ाने का चुनाव है। इसलिए कमल में बटन दबाकर श्रीमती कमलेश जांगड़े जी को भारी मतों से विजय बनाएं। सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा प्रदेश कार्य समिति की विशेष आमंत्रित सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव, पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू सोशल मीडीया प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। वहीं आमसभा में सैंकड़ों कांग्रेस नेताओं ने भाजपा प्रवेश किया।

 

 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

Samvad A
Samvad B

Post Gallery

पिथौरा में 5 साल के मासूम का अपहरण, चंद घंटे में किडनैपर गिरफ्तार

IED Bomb Defused : नक्सली साजिश नाकाम, सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने किया IED बम डिफ्यूज

CAA को लेकर अब इस राज्य में गठित हुई समिति, इनकी होगी जांच

मसालों में मिला जहर? सिंगापुर, हांगकांग के बाद अब नेपाल ने भी लगाया Everest और MDH पर प्रतिबंध...

बगडेगा में सीएम विष्णुदेव साय ने की जनसभा, VIDEO

CG Coal Transport Scam: अब न कोई गड़बड़ न घोटाला…छत्तीसगढ़ में फिर से ऑनलाइन ई-ट्रांजिट पास शुरु, सीएम विष्णुदेव साय ने लगाया कांग्रेस की योजना पर ब्रेक

हरियाणा में चुनाव प्रचार करेंगे छग बीजेपी के 11 नेता

अनियमित कर्मचारियों पर कसा शिकंजा : सामान्य प्रशासन विभाग ने शुरू की बर्खास्तगी मुहिम!

विराट कोहली ने संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा…