छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन कोल्ड डे की चेतावनी; दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे..सरगुजा,बिलासपुर और दुर्ग संभाग में कड़ाके की ठंड Featured

बोलता गांव डेस्क।। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड लौट आई है। कई स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक नीचे गिर गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में शीतलहर के साथ कोल्ड-डे की भी चेतावनी जारी की है।

 

मौसम विभाग ने प्रदेश के सरगुजा,दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में शीतलहर चलने और शीत दिवस (Cold Day) रहने की संभावना जताते येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा और बिलासपुर संभाग के एक-दो पॉकेट में हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा बनेगा। शीतलहर के प्रभाव से जशपुर, बलरामपुर और अम्बिकापुर जिले में कई जगह ओस की बूंद जमकर बर्फ में बदल गई।

 

इस बीच रात के तापमान पर ठंडी हवाओं का असर दिखने लगा है। बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। पेण्ड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। यहा सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस कम है। अम्बिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। वहीं जशपुर के डुमरबहार में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। दुर्ग का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है।

 

रायपुर में ऐसे हैं ठंड के हालात

 

राजधानी रायपुर के चार अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान 11.3 से 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। लालपुर केंद्र पर यह 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा। माना हवाई अड्‌डे पर 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। नवा रायपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विश्वविद्यालय के पास लाभांडी में इसे 9.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। रायपुर का अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है।

 

 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

Post Gallery

एसपी ने किया 2 एसआई और 1 एएसआई का तबादला, देखें किसे कहा मिली जिम्मेदारी…

मुख्यमंत्री को लेकर पीएम आवास में बैठक से मिली बड़ी खबर,सीएम 7 को ले सकते है शपथ

बुलडोजर चलाने पर बोले बृजमोहन, अभी तो ये झांकी है..पूरा छत्तीसगढ़ बाकी है

राजधानी में अब नहीं खुली रहेगी इतने बजे तक दुकानें

माथुर, मांडविया, नबीन, साव, डॉ. रमन से मिले भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक

Cyclone Michaung In Chhattisgarh: प्रदेश में दिख रहा चक्रवात मिचौंग का रौद्र रूप! इन इलाकों में हो रही बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता…

विधानसभा चुनाव में सभी नगर निगम क्षेत्रों में कांग्रेस पिछड़ी, भूपेश के आदेश का किसी ने पालन ही नहीं कियाविधानसभा चुनाव में सभी नगर निगम क्षेत्रों में कांग्रेस पिछड़ी, भूपेश के आदेश का किसी ने पालन ही नहीं किया

भाजपा विधायक केदार कश्यप का सीएम पद के लिए आया बड़ा बयान, कहा…

बीजेपी के चार राज्यों में सीएम फेस को लेकर कवायद तेज, आज हो सकती है पर्यवेक्षकों की बैठक