छत्तीसगढ़ में मानसून के लिए अभी और इंतजार:केरल में दे दी दस्तक, 22 जून तक बस्तर के रास्ते हो सकती है एंट्री Featured

छत्तीसगढ़ में मानसून के लिए अभी और इंतजार:केरल में दे दी दस्तक, 22 जून तक बस्तर के रास्ते हो सकती है एंट्री

 

दक्षिण पश्चिम मानसून ने एक सप्ताह देरी से केरल के तट पर दस्तक दे दी है। छत्तीसगढ़ में भी इस बार मानसून के पहुंचने में 12 से 15 दिनों का समय लग सकता है, हालांकि अच्छी बात ये है कि इस बार मानसून की एंट्री के बाद अच्छी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।

 

 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 22 जून को दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग से मानसून की छत्तीसगढ़ में एंट्री हो सकती है, वहीं 24 जून तक रायपुर पहुंचने की संभावना है। आमतौर पर भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून 1 जून को पहुंच जाता है और 8 से 16 जून के बीच बस्तर के रास्ते छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचता है। इस बार केरल में ही इसके पहुंचने में 8 दिन की देरी हुई है। इसलिए बस्तर और रायपुर तक पहुंचने में समय लगेगा लेकिन 30 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा।

 

 

 

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक छत्तीसगढ़ में मॉनसून की दस्तक के लिए अभी इंतजार करना होगा। अगर 8 दिन की देरी के हिसाब से देखें तो बस्तर में 21 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है। चंद्रा ने बताया कि केरल में मानसून की दस्तक हो चुकी है और आने वाले दिनों छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, हालांकि ये प्री-मानसून की फुहारें होंगी।

 

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर स्थित है। अरब सागर में स्थित साइक्लोन के कारण निम्न स्तर पर हल्की नमी भी आ रही है। इसके कारण प्रदेश में हल्के बादल रह सकते हैं। प्रदेश में आज 9 जून को दक्षिणी भाग में एक-दो जगहों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी हो सकती है लेकिन कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 12338/91

Ad Top Header samvad

Post Gallery

भाजपा की मैराथन बैठक,जल्द आएगी दूसरी लिस्ट...

CG Vidhansabha Chunav 2023: छत्तीसगढ़ के 7 लाख लोगों को मिलेगा आवास, सीएम भूपेश बघेल ने दी जानकारी

एडिशनल एसपी के ऑफिस के नीचे बलात्कार कहां है पुलिस - बृजमोहन अग्रवाल

पाटन विधानसभा की महिलाएं पहुंची सीएम हाउस, मना रहे तीजा पोरा तिहार

प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ दौरा: फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी ​प्रियंका गांधी, पंचायती राज सम्मेलन में होगी शामिल

MGNREGA Yojana: मील का पत्थर साबित हो रही भूपेश सरकार की ये योजना, किसानों को दे रही आर्थिक मजबूती…

छत्तीसगढ़ में महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से हुई सशक्त : CM बघेल

छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ कांग्रेस सरकार ने विश्वासघात कियाःपाठक

आत्मानंद स्कूल के बच्चों से भरी वैन में लगी आग, झुलस गए बच्चे…