पूजा-पाठ के बाद भाजपा ने आज चुनावी घोषणापत्र सुझाव पेटियों का किया वितरण Featured

बोलता गांव डेस्क।।

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आज चुनावी घोषणापत्र से जुड़ी सुझाव पेटियों का वितरण कर दिया है। ये सुझाव पेटियों को छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगी। इसमें आम लोग घोषणापत्र से जुड़े अपने सुझाव इसमें दे पाएंगे। साथ ही भाजपा ने एक व्हाट्सएप नंबर भी लॉन्च किया है जिसमें लोग अपने सुझाव सीधे बीजेपी को भेज पाएंगे।

 

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा क्षेत्रों के अलग-अलग जिलों से आए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने यह सुझाव पेटियां सौंपी हैं। अब यही पेटियां अलग-अलग क्षेत्रों में जाएंगी।

 

 

घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल ने कहा कि हर वर्ग नाराज रहा। 5 सालों तक धरना स्थल पर उन्होंने वक्त बिताया अपनी मांग रखी, चाहे कर्मचारी आंगनबाड़ी हो, न्यायालय से लेकर मंत्रालय तक के अधिकारी कर्मचारी हर वर्ग लगातार हड़ताल में रहे, उससे मुक्ति दिलाने का काम भाजपा करेगी। इस विश्वास के साथ हम घोषणापत्र बना रहे हैं।

 

भारतीय जनता पार्टी ने इस सुझाव पेटी को छत्तीसगढ़िया थीम पर बनाया है। इसमें आदिवासी संस्कृति की पेंटिंग है। छत्तीसगढ़ की मन की बात लिखा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर है। छत्तीसगढ़ का नक्शा और प्रदेश के प्रमुख पर्यटन धार्मिक स्थलों की तस्वीर लगाई गई है।

 

 

2018 के चुनाव में कांग्रेस की जीत के पीछे घोषणा पत्र की अहम भूमिका थी। ऐसे मेंइस बार भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणापत्र निर्माण को भी एक अभियान के तौर पर पूरे प्रदेश में ले जाने की तैयारी में है।

 

BJP ने तय किया है कि, हर विधानसभा के चौक चौराहों पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। वहां लोगों से सुझाव मांगे जाएंगे। इसके अलावा टपरी, हाट बाजार में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Rate this item
(1 Vote)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

Samvad A
Samvad B

Post Gallery

पिथौरा में 5 साल के मासूम का अपहरण, चंद घंटे में किडनैपर गिरफ्तार

IED Bomb Defused : नक्सली साजिश नाकाम, सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने किया IED बम डिफ्यूज

CAA को लेकर अब इस राज्य में गठित हुई समिति, इनकी होगी जांच

मसालों में मिला जहर? सिंगापुर, हांगकांग के बाद अब नेपाल ने भी लगाया Everest और MDH पर प्रतिबंध...

बगडेगा में सीएम विष्णुदेव साय ने की जनसभा, VIDEO

CG Coal Transport Scam: अब न कोई गड़बड़ न घोटाला…छत्तीसगढ़ में फिर से ऑनलाइन ई-ट्रांजिट पास शुरु, सीएम विष्णुदेव साय ने लगाया कांग्रेस की योजना पर ब्रेक

हरियाणा में चुनाव प्रचार करेंगे छग बीजेपी के 11 नेता

अनियमित कर्मचारियों पर कसा शिकंजा : सामान्य प्रशासन विभाग ने शुरू की बर्खास्तगी मुहिम!

विराट कोहली ने संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा…