Ganesh Chaturthi 2021- आइये जानते है छत्तीसगढ़ के ढोलकर मंदिर की कथा, कैसे टुटा गणेश जी का एक दांत Featured

Dholkal Ganesh Temple: आज देशभर में गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। गणेशोत्सव के लिए पंडालों और घरों में गणपति बप्पा की मूर्तियों की स्थापना की जा रही है। आज हम आपको गणेश जी के उस मंदिर के बारे में बता रहे हैं, जहां पर परशुराम जी और गणपति में युद्ध हुआ था। उस युद्ध में गणेश जी का एक दांत टूट गया था, जिसके कारण गजानन एकदंत कहलाए।

3000 फीट की ऊंचाई पर है गणेश मंदिर

गणेश 2

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थित भगवान गणपति का यह विशेष मंदिर बैलाडिला की ढोलकल पहाड़ी पर स्थित है। समुद्र तल से 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित है। गणेश जी की प्रतिमा ढोलक के आकार की बताई जाता है, जिस कारण से इस पहाड़ी का नाम ढोलकल पड़ा।

ढोलकर मंदिर की कथा

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश और परशुराम जी में युद्ध इस पहाड़ी के शिखर पर हुआ था। यद्ध में परशुराम जी के फरसे से गणेश जी का एक दांत टूट गया। इस वजह से गजानन एकदंत कहलाए। परशुराम जी के फरसे से गजानन का दांत टूटा, इसलिए पहाड़ी के शिखर के नीचे के गांव का नाम फरसपाल रखा गया।

दक्षिण बस्तर के भोगामी आदिवासी परिवार अपनी उत्पत्ति ढोलकट्टा (ढोलकल) की महिला पुजारी से मानते हैं। इस घटना की याद में ही छिंदक नागवंशी राजाओं ने शिखर पर गणेश की प्रतिमा स्थापित की। पुरातत्ववेत्ताओं के अनुसार, ढोलकल शिखर पर ललितासन मुद्रा में विराजमान दुर्लभ गणेश प्रतिमा 11वीं शताब्दी की बताई जाती है। लोग 12 महीने ढोलकर मंदिर में गणेश जी पूजा करते हैं। फरवरी माह में यहां पर मेले का आयोजन होता है।

 

Rate this item
(1 Vote)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

Samvad A
Samvad B

Post Gallery

गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड... लू का अलर्ट, इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक लू का प्रचंड कहर!

70 सालों से झूठ बोलने की बीमारी है कांग्रेसियों को : सीएम विष्णुदेव साय

पिथौरा में 5 साल के मासूम का अपहरण, चंद घंटे में किडनैपर गिरफ्तार

IED Bomb Defused : नक्सली साजिश नाकाम, सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने किया IED बम डिफ्यूज

CAA को लेकर अब इस राज्य में गठित हुई समिति, इनकी होगी जांच

मसालों में मिला जहर? सिंगापुर, हांगकांग के बाद अब नेपाल ने भी लगाया Everest और MDH पर प्रतिबंध...

बगडेगा में सीएम विष्णुदेव साय ने की जनसभा, VIDEO

CG Coal Transport Scam: अब न कोई गड़बड़ न घोटाला…छत्तीसगढ़ में फिर से ऑनलाइन ई-ट्रांजिट पास शुरु, सीएम विष्णुदेव साय ने लगाया कांग्रेस की योजना पर ब्रेक

हरियाणा में चुनाव प्रचार करेंगे छग बीजेपी के 11 नेता